छोड़ दी नौकरी, अब कार से बेच रहे कोल्ड कोको, हर महीने होती है 6 लाख की कमाई 

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
श्रुति जिंज़ुवाडिया में अपने खुद के बिजनेस शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ दी है. उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उनके पति ने भी उनका साथ दिया है. उनके इस फैसले को स्पोर्ट में उनके पति दर्शन, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और IT में काम करते हैं. अब दोनों ने मिलकर अहमदाबाद में अपनी का...

श्रुति जिंज़ुवाडिया में अपने खुद के बिजनेस शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ दी है. उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उनके पति ने भी उनका साथ दिया है. उनके इस फैसले को स्पोर्ट में उनके पति दर्शन, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और IT में काम करते हैं. अब दोनों ने मिलकर अहमदाबाद में अपनी कार के पीछे कोल्ड कोको और कॉफी बेचना शुरू किया है. 

जुलाई 2025 में अहमदाबाद में केवल 2,000 से 3,000 रुपये के इन्वेस्टमेंट से शुरू हुआ द कोको स्टेशन, एक कोल्ड कोको और कॉफी वेंचर बन गया है, जो हर महीने लगभग 6 लाख रुपये का रेवेन्यू कमाता है. कोई फैंसी कैफे, महंगा सामान या बड़ा बिजनेस प्लान नहीं था. बस एक कार, कुछ बोतलें और कुछ नया ट्राई करने की इच्छा. दर्शन ऑफिस के बाद श्रुति के साथ जुड़ जाते हैं और कपल रात 9 बजे से आधी रात के बीच अपनी ड्रिंक्स बेचने निकल जाते हैं.

शुरुआत में यह कपल हर दिन सिर्फ 14 बोतलें ही बेच पाता था. लेकिन धीरे-धीरे उनके बिजनेस की बिक्री बढ़ने लगी. स्टार्टअप पीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक वे करीब 30 हजार बोतलें बेच चुके हैं और उनका कुल रेवेन्यू 36 लाख रुपये से ज्यादा हो चुका है. उनके लिए सबसे ज्यादा बिक्री नवरात्रि के दौरान हुई. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 9 दिनों में करीब 7,500 बोतलें बेचीं. अब उनका बिजनेस रोजाना लगभग 20 हजार रुपये की बिक्री करता है. इस हिसाब से महीने की बिक्री करीब 6 लाख रुपये होती है. हालांकि, बिजनेस चलाने के लिए हर महीने कच्चे माल, बोतलों और दूसरे खर्चों पर करीब 1.5 से 2 लाख रुपये खर्च होते हैं. 

यह कपल आज भी अपना बिजनेस कार से ही चलाता है. दर्शन सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करते हैं. दोनों सुबह ड्रिंक्स तैयार करते हैं और उन्हें आइस बॉक्स में रखते हैं. दर्शन की नौकरी खत्म होने के बाद वे रात 9 बजे से 12 बजे तक कार से ड्रिंक्स बेचने निकलते हैं. बिजनेस बढ़ने के बाद श्रुति ने अपनी नौकरी छोड़ दी और पूरा ध्यान कारोबार पर लगाने का फैसला किया. उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट में बताया कि बिजनेस शुरू करने से उन्हें पैसे संभालना, ग्राहकों से बात करना और मुश्किल हालात से निपटना सीखने को मिला.

कपल ने अपने ड्रिंक्स को जोमैटो पर भी लिस्ट किया है. यहां क्लासिक कोल्ड कोको 120 रुपये और 2-इन-1 कोल्ड कोको 169 रुपये में मिलता है. वहीं, क्लासिक कोल्ड कॉफी की कीमत 119 रुपये है. सिर्फ 2,000 से 3,000 रुपये के शुरुआती निवेश से शुरू हुआ यह बिजनेस अब तक 36 लाख रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू जुटा चुका है. फिलहाल, कपल अपनी कार से ही ग्राहकों तक ड्रिंक्स पहुंचा रहा है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/education/career/story/cold-cocoa-business-ahmedabad-low-investment-monthly-revenue-ngix-dskc-2685121-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World