नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक... 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, जानिए कौन कहां मुकाबले में
By-Election 2026: देश में आज यानी मंगलवार को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव है. इस चुनावी संग्राम में बीजेपी, कांग्रेस, TMC, DMK, TVK, CPI समेत कई प्रमुख दल आमने-सामने हैं. खासकर पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर बने विशेष राजनीतिक समीकरणों के चलते मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. बता दें, चुनावी नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
इसके अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव है. इस सीट से बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा चुनावी मैदान में हैं. उधर, एआईयूडीएफ ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाकर इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है. इसके साथ ही मंगलवार को तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट और धारापुरम विधासनभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है. वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे.
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला.
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Aam Janata Unnayan Party (AJUP) chief and MLA Humayun Kabir casts his vote for the Rejinagar Assembly constituency by-election. https://t.co/IhCRP6YKN7
पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर एजेयूपी पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने बीजेपी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और मुस्लिम पुरुषों को निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की.
#WATCH | Rejinagar, West Bengal: On the by-election for the Rejinagar Assembly constituency, AJUP party chief Humayun Kabir says, "Regarding the Rejinagar constituency—when I contested the election there on April 23, 2026, I alone secured 1,24,000 votes. Now, a by-election is taking place. There is no possibility of a 93% voter turnout this time. So, how will the voting go? Let the day end, and you will find out the turnout percentage... The BJP has no chance. They are scared. The police are attacking the general public. As of yesterday, 64 of my party workers had been arrested. They are targeting only Muslim men. Since these people will never vote for the BJP, the police are acting out of hostility and attacking them. In my opinion, the more they attack, the more the tide will turn against them. The BJP has no chance of winning... Let the general public exercise their rights. Police personnel have been carrying out attacks for the past two months; this must stop... Ensuring a free and fair election is the responsibility of both the Election Commission and the state's Chief Minister. The police must not blatantly perpetrate atrocities against the common people."
रेजीनगर से ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी.
रेजीनगर से हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, बीजेपी ने शंकराव (शखारव) सरकार को उम्मीदवार बनाया है. ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगग सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी.
चेन्नई से सटे चेंगलपट्टू, तमिलनाडु में मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मॉक पोल की प्रक्रिया चल रही है. मरगथम कुमारवेल ने एआईएडीएमके (AIADMK) के टिकट पर मदुरांतकम सीट से जीत दर्ज की थी. जीतने के कुछ ही समय बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) का दामन थाम लिया. इसलिए इस खाली सीट पर चुनाव हो रहा है.
#WATCH | Chengalpattu, Tamil Nadu: Mock poll underway for the Madurantakam Assembly constituency by-election. (Visuals from a polling station) https://t.co/BgKgCb74Li
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को दो विधानसभा सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) पर उपचुनाव है. नंदीग्राम सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां से सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी. भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों से विजयी होने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है.

