सिपाही पति-पत्नी की बहादुरी! पलटी कार में फंसे थे 5 लोग, सर्विस राइफल से शीशा तोड़ बचाई जान- VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे के बाद यूपी पुलिस के सिपाही पति-पत्नी ने ऐसी बहादुरी दिखाई, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. सड़क किनारे पलटी कार में पांच लोग फंसे थे. अंदर से चीख-पुकार सुनाई दे रही थी और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था. तभी वहां से गुजर रहे सिप...

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे के बाद यूपी पुलिस के सिपाही पति-पत्नी ने ऐसी बहादुरी दिखाई, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. सड़क किनारे पलटी कार में पांच लोग फंसे थे. अंदर से चीख-पुकार सुनाई दे रही थी और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था. तभी वहां से गुजर रहे सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोक दी और रेस्क्यू में जुट गए.

समय पर नहीं होता रेस्क्यू तो जा सकती थी पांचों की जान मामला लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 171 कट के पास का है. बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई थी. हादसे के बाद कार में सवार पांच लोग अंदर ही फंस गए. इसी दौरान सिपाही अमित तेवतिया अपनी पत्नी अर्चना सिंह के साथ सौरिख से कन्नौज की तरफ जा रहे थे.

दुर्घटनाग्रस्त कार देखकर दोनों ने तुरंत गाड़ी रोकी और मदद के लिए दौड़ पड़े. कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना आसान नहीं था. ऐसे में सिपाही अमित ने अपनी सर्विस राइफल की मदद से कार का शीशा तोड़ा. 

इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया और कार में फंसे पांचों लोगों को एक-एक करके बाहर निकाला. हादसे में घायल सभी 5 लोगों को इलाज के लिए सौरिख CHC में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनका उपचार चल रहा है.

रेस्क्यू का VIDEO वायरल सिपाही दंपति की बहादुरी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों हादसे के बाद कार के पास पहुंचकर लोगों को बाहर निकालते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग सिपाही पति-पत्नी की तत्परता और साहस की तारीफ कर रहे हैं.

मुश्किल वक्त में ड्यूटी के साथ इंसानियत की जिम्मेदारी निभाते हुए अमित तेवतिया और अर्चना सिंह ने जिस तरह पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, उनकी यह कोशिश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/constable-couple-saves-5-lives-breaking-car-window-with-service-rifle-lucknow-agra-expressway-video-kannauj-news-lcly-strc-2653456-2026-09-26?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World