'बहन-भाई' की नजदीकियों पर बवाल, रोमांस देखकर भावुक हुई गर्लफ्रेंड, तोड़ा 5 साल का रिश्ता?
'बिग बॉस 20' में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और गेमर स्काउट ओपी की नजदीकियां हेडलाइन्स में बनी हुई हैं. नेशनल टीवी पर 'भाई-बहन' के रिश्ते पर सवाल उठने और सलमान खान-रोहित शेट्टी के लताड़ने के बाद भी स्काउट और लव गिल एक दूसरे संग क्लोज दिखाई दे रहे हैं. लव गिल संग बढ़ती नजदीकियों के बीच अब चर्चा है कि काशवी बॉयफ्रेंड स्काउट से ब्रेकअप कर रही हैं.
बता दें कि एक्ट्रेस लव गिल संग कैमरे पर बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने शो में आकर स्काउट से साफ शब्दों में कहा था कि वो लव से दूर रहें. लेकिन गर्लफ्रेंड के मना करने के बावजूद भी स्काउट दो दिन बाद ही लव गिल संग शो में हंसते-खिलखिलाते हुए नजर आए थे.
अब शो में स्काउट एक बार फिर लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार करते दिखे. हाल ही के एपिसोड में उन्होंने ये स्वीकार किया कि उन्हें लव गिल के साथ ही खुशी मिलती है और वो बाहर जाकर भी उनका साथ नहीं छोड़ेंगे. इतना ही नहीं लव और स्काउट पहले की तरह एक दूसरे संग फिजिकली क्लोज होकर मस्ती-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद से स्काउट को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.
क्या स्काउट से ब्रेकअप कर रहीं काशवी?
अब काशवी के लाइव स्ट्रीम से कुछ वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो बॉयफ्रेंड स्काउट के फैंस से बात करती दिखीं. काशवी ने कहा कि उन्होंने स्काउट और उनके फैंस को कमिटमेंट दी थी कि वो उन्हें सपोर्ट करेंगी, लेकिन ये उनका आखिरी एक्ट होगा.
wtfff did kaashvi just break up with scout?? #Biggboss20 https://t.co/FkYaLIxPF1
काशवी की इस बात से लोग कंफ्यूज हो गए हैं. फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वो स्काउट से ब्रेकअप कर रही हैं. उन्होंने फैंस से यह भी रिक्वेस्ट की है वो बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो की तरह देखें और एंटरटेनमेंट को एन्जॉय करें. कंटेस्टेंट्स की पर्सनल इक्वेशन में न घुसें.
काशवी अपने ही रिश्ते पर तंज कसते हुए बोलीं- 5 साल ही तो थे औरों ने तो... उन्होंने हंसते हुए स्काउट के फैंस से कहा- आप लोग शो को शो की तरह देखो, एन्जॉय करो, एंटरटेनमेंट का मजा लो.
काशवी ने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वो लव और स्काउट को लेकर होने वाली चर्चाओं पर ज्यादा ध्यान न दें, क्योंकि उनके कमेंट्स इसे और ज्यादा बढ़ावा देंगे.
अपनी सिचुएशन के बारे में बात करते हुए काशवी ने कहा- मैं भी कभी इस सिचुएशन में नहीं रही हूं, इसलिए मैं हर चीज को एक-एक दिन करके देख रही हूं. ऐसा रोज तो नहीं होता मेरे साथ. उन्होंने दर्शकों से माफी भी मांगी और कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई हो तो वो उन्हें माफ कर दें.
लाइव स्ट्रीम के अंत में काशवी ने एक ऐसी बात कही, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा. उन्होंने कहा-सच कहूं तो, मेरे लिए यह आखिरी एक्ट और आखिरी बार है. उन्होंने आगे कहा- लेकिन, यह दो लोगों के बीच की बात है, जिसपर उन्हें ही बात करनी चाहिए.
काशवी की लास्ट एक्ट वाली बात से फैंस के बीच हलचल मच गई है. ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या काशवी का इशारा ब्रेकअप पर था? क्या वो स्काउट ओपी से अपना 5 साल का रिश्ता खत्म कर रही हैं. अब सच क्या है ये तो वही बता सकती हैं.


