चीनी इंजीनियरों की गाड़ी पर की थी फायरिंग, अब 48 साल जेल में रहेगा हमलावर, कराची कोर्ट ने सुनाया फैसला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पाकिस्तान के कराची में चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के मामले में आतंकवाद निरोधक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आरोपी दाद बख्श को कुल 48 साल की जेल की सजा दी है. इसके साथ ही उस पर 7 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

पाकिस्तान के कराची में चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के मामले में आतंकवाद निरोधक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आरोपी दाद बख्श को कुल 48 साल की जेल की सजा दी है. इसके साथ ही उस पर 7 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

दरअसल, यह मामला 28 जुलाई 2021 का है. कराची के गुलबाई इलाके के पास चीनी इंजीनियरों को ले जा रही एक गाड़ी पर हमला किया गया था. इस हमले में एक चीनी इंजीनियर घायल हुआ था. आरोप था कि दाद बख्श और उसके साथियों ने गाड़ी पर फायरिंग की थी.

कोर्ट ने आरोपी को घायल चीनी इंजीनियर को 8.5 लाख पाकिस्तानी रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष ने सबूतों के जरिए यह साबित किया कि आरोपी ने चीनी इंजीनियरों की गाड़ी को निशाना बनाया था.

अदालत ने कहा कि विदेशी नागरिकों पर हमला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व का मामला है. फैसले में यह भी कहा गया कि चीनी इंजीनियर द्विपक्षीय समझौतों के तहत पाकिस्तान में राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर काम कर रहे थे. अदालत के मुताबिक, हमले का मकसद विदेशी नागरिकों के खिलाफ नफरत फैलाना, देश में अशांति पैदा करना और हिंसा को बढ़ावा देना था.

इस घटना के बाद काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने दाद बख्श के खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे. कोर्ट ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को फिलहाल लंबित रखने का आदेश दिया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/pakistan-karachi-chinese-engineers-attack-dad-bakhsh-48-years-prison-ntc-aktw-dskc-2695806-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World