रणजी ट्रॉफी में तैयार हो रहा टीम इंड‍िया का फ्यूचर स्टार... पहले 400, अब हर द‍िन बना रहा नए र‍िकॉर्ड, 30 साल की उम्र में होगा डेब्यू?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने प्रदर्शन से अचानक सबका ध्यान खींच लेते हैं. मिजोरम की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल रहे 29 वर्षीय चिन्मय सुतार इन दिनों कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. पहले उन्होंने नागालैंड के खिलाफ प्लेट ग्रुप मैच में 400 रनों ...

भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने प्रदर्शन से अचानक सबका ध्यान खींच लेते हैं. मिजोरम की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल रहे 29 वर्षीय चिन्मय सुतार इन दिनों कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. पहले उन्होंने नागालैंड के खिलाफ प्लेट ग्रुप मैच में 400 रनों की नाबाद पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं और अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है?

चिन्मय सुतार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में 175 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआती पांच पारियों में उनके नाम पर कुल रन 834 हो गए. चिन्मय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुरुआती 5 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बिल पोंसफोर्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 724 रन बनाए थे. पोंसफोर्ड ने 1921 से 1923 के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था. उनका यह रिकॉर्ड 103 साल तक कायम रहा.यह भी पढ़ें: 'इससे बेहतर सेलिब्रेशन नहीं...', कोहली के बर्थडे पर बहन का खास अंदाज में विश, बचपन के कोच हुए इमोशनल

खास बात यह है कि चिन्मय सुतार अपनी अगली इनिंग्स में यदि कोई रन नहीं बनाते हैं, तो भी वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुरुआती छह पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर की सूची में टॉप पर ही रहेंगे. सुतार ने अफगानिस्तान के बशीर शाह को पछाड़ा, जिन्होंने शुरुआती 6 फर्स्ट क्लास पारियों में 831 रन बनाए थे.

डेब्यू पर शतक से चूके, फिर बनाए 400* चिन्मय सुतार ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू मौजूदा रणजी सीजन में मणिपुर के खिलाफ किया था. तब उन्होंने 35 और 99 रनों की पारियां खेली थीं. फिर अपने दूसरे फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए. मेघालय के खिलाफ भी चिन्मय का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 125 रनों की शानदार पारी खेली. अब अरुणाचल के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का फिर परिचय दिया है. चिन्मय ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में अब तक 208.50 की औसत से 834 रन बनाए हैं. वो मौजूदा रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने रच दिया नया इतिहास... SENA कंट्रीज में बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

चिन्मय सुतार ने अपनी सफलता का श्रेय मुंबई क्रिकेट में शुरुआती दिनों के दौरान मिली सीख को दिया है. उन्होंने TOI से कहा कि लगातार रन बनाने और विश्व रिकॉर्ड कायम करने से वह खुश हैं. उन्होंने बताया कि मुंबई क्रिकेट में शुरुआती वर्षों के दौरान उन्होंने सीखा था कि जब बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हो तो उसे ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए.यह भी पढ़ें: 'दौड़ जा दिल्ली रोड...', जब मेरठ की बल्ला फैक्ट्री में मिले थे विराट कोहली, तब कहां पता था एक दिन बन जाएंगे 'किंग'

क्या टीम इंडिया के लिए होगा डेब्यू? चिन्मय सुतार की मौजूदा उम्र 29 साल और 186 दिन है. वह ऐसे समय में लगातार बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं, जब कई युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का रास्ता आसान नहीं होता. उनके सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इस फॉर्म को लगातार बरकरार रखने की होगी.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जिस तरह चिन्मय सुतार ने शुरुआत की है, उससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर जरूर जा सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चिन्मय अपने इस प्रदर्शन को आगे किस मुकाम तक पहुंचाते हैं और क्या उन्हें भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिलता है. यदि चिन्मय आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो 30 साल की उम्र में भी वो भारत के लिए डेब्यू करते दिख सकते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/chinmay-sutar-breaks-old-world-record-most-runs-first-six-first-class-innings-ranji-trophy-2026-27-tspoa-dskc-2688631-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World