ऑफ सीजन में 4-5 लाख का टर्नओवर... रोहतांग में कितना कमा रहे मैगी वाले?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जब भी पहाड़ों पर घूमने जाते हैं तो वहां के सुंदर नजारों के साथ एक चीज और कॉमन होती है और वो है मैगी वाली दुकानें. क्योंकि पहाड़ों पर मैगी खाने का मजा ही कुछ और है. खास बात ये है कि आप कितनी भी अलग जगह या अनएक्प्लोर किए गए ट्रैक पर चले जाइए आपको मैगी-चाय की दुकान जरूर मिल जाएगी.

जब भी पहाड़ों पर घूमने जाते हैं तो वहां के सुंदर नजारों के साथ एक चीज और कॉमन होती है और वो है मैगी वाली दुकानें. क्योंकि पहाड़ों पर मैगी खाने का मजा ही कुछ और है. खास बात ये है कि आप कितनी भी अलग जगह या अनएक्प्लोर किए गए ट्रैक पर चले जाइए आपको मैगी-चाय की दुकान जरूर मिल जाएगी.

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक टेबल और 5-7 कुर्सियों के साथ दुकान चला रहे ये मैगी शॉप्स वाले कितने रुपये कमाते हैं. ये ऑफ सीजन में भी अच्छा खासा कमा लते हैं. सोशल मीडिया पर इनकी कमाई के बारे में बताने वाला एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स इनके टर्नओवर के बारे में बता रहा है. 

वायरल हो रहे वीडियो में हिमाचल के रोहतांग पास में एक मैगी बेचने वाले शख्स की कहानी बताई गई है. वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि ये दुकान बर्फ के बीच है. साथ ही बताया है कि उस शख्स को अच्छी कमाई हो रही है. हर्ष चौहान नाम के शख्स ने वीडियो में बताया कि उन्होंने दुकान वाले से उनकी कमाई पूछी. जवाब मिला कि अभी सीजन नहीं है, ज्यादा कमाई इसमें नहीं होती है. तो हर्ष ने बिना सीजन वाली कमाई पूछ ली, फिर शख्स ने अपनी कमाई के बारे में बताया. 

कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि मैगी बेचने वाले शख्स ने बताया कि उनकी 60-70 प्लेट मैगी बिक जाती है और 200 करीब चाय के कप बिक जाते हैं. इसके अलावा अंडे वगैहरा अलग बिक जाते हैं. साथ ही बताया कि इस काउंटर पर मैगी 100 की है और 40 की चाय है. इसके बाद हर्ष ने हिसाब लगाया कि अगर 60-70 प्लेट मैगी बिक जाती है और 200 कप बिक जाती है तो 8000 चाय से और 6000 मैगी से मिलते हैं. इस हिसाब से उनका एक महीने में 5 लाख तक का टर्नओवर हो जाता है. 

ऐसे में क्रिएटर्स ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि अगर ऑफ सीजन में इतनी बिक्री हो रही है तो सीजन में कितने रुपये कमाते होंगे. वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ  यूजर्स का कहना है कि वहां दुकान लगाना आसान नहीं है, वहां तक सामान पहुंचाना भी काफी मुश्किल है. लोग खर्चों की तरफ भी ध्यान खींच रहे हैं और कुछ लोग मैगी के बिजनेस की तारीफ कर रहे हैं.   

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/rohtang-pass-maggi-shop-earnings-off-season-monthly-turnover-tedu-dskc-2687564-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World