सोमाली डाकुओं ने हाईजैक किया ईरानी जहाज, खतरे में 23 यात्रियों की जान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अदन की खाड़ी और हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है. सोमाली समुद्री डाकुओं ने एक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को अगवा कर लिया है. इस जहाज में कुल 23 लोग सवार थे जिसपर 12 सोमाली समुद्री डाकुओं कब्जा कर लिया.

अदन की खाड़ी और हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है. सोमाली समुद्री डाकुओं ने एक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को अगवा कर लिया है. इस जहाज में कुल 23 लोग सवार थे जिसपर 12 सोमाली समुद्री डाकुओं कब्जा कर लिया.

मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर इंडियन ओशन (MSCIO) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ये जहाज कमर्शियल शिपिंग लेन के करीब पहुंच रहा है, जिसका इस्तेमाल डाकू आगे के हमलों के लिए एक 'फ्लोटिंग बेस' के रूप में कर सकते हैं.

पुंटलैंड मैरीटाइम पुलिस फोर्स के एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 'अजिनी' नाम के इस जहाज को पूर्वोत्तर सोमालिया के तटीय कस्बों बंदर बायला और हाफुन के बीच अगवा किया गया. 

जहाज पर 21 ईरानी क्रू मेंबर्स और सोमालिया के 2 सिक्योरिटी गार्ड सवार थे. फिलहाल क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है. यूरोपीय संघ के नौसैनिक अभियान 'ऑपरेशन अटालांटा' ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों को अलर्ट रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने को कहा गया है.

सोमालिया के तटों और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती के मामलों में हाल के दिनों में तेजी आई है. अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से अब तक डाकुओं ने कम से कम 6 कमर्शियल जहाजों का अपहरण किया है. इनमें से कुछ हमले सोमालिया के तट से काफी दूर खुले समुद्र में हुए.

सितंबर में पुंटलैंड अधिकारियों ने बताया था कि समुद्री डाकुओं ने 'एमटी ऑनर 25' टैंकर के 5 क्रू मेंबर्स की हत्या कर दी थी. बाद में सुरक्षा बलों ने जहाज को वापस छुड़ाया और 16 संदिग्ध डाकुओं को हिरासत में लिया.

नौसैनिक गश्त के कारण पिछले दशक में सोमाली डकैती में भारी कमी आई थी. लेकिन ईरान युद्ध और क्षेत्र में जारी तनावों के बीच सोमाली डाकुओं की वापसी से अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए नया खतरा पैदा हो गया है. 

यह भी पढ़ें: पड़ोसी की लड़ाई में बुरा फंसा PAK! जब्त ईरानी जहाज में कैद हुए अपने ही लोग

होर्मुज और बाब अल-मंदेब में लगातार रुकावटों के कारण जहाजों को अफ्रीका के लंबे रास्ते से जाना पड़ रहा है. इसके चलते यात्रा का समय एक महीने तक बढ़ गया है और टैंकरों का दैनिक चार्टर रेट भी 10 लाख डॉलर तक पहुंच गया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/somali-pirates-hijack-iranian-fishing-vessel-aden-gulf-carrying-23-people-ntc-drmt-dskc-2685927-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World