20 साल पुराने अपहरण केस में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ CBI कोर्ट का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को करीब 20 साल पुराने अपहरण केस में बड़ी राहत मिली है. लखनऊ की CBI कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषमुक्त कर दिया है. यह मामला कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण से जुड़ा था.
इस केस में आरोप था कि बबलू श्रीवास्तव प्रयागराज की नैनी जेल में बंद रहते हुए भी अपने गैंग को चला रहे थे. आरोप था कि जेल में बैठकर उन्होंने ही होटल मालिक के अपहरण की पूरी साजिश रची थी.CBI आरोप साबित नहीं कर पाई अभियोजन पक्ष का आरोप था कि बबलू श्रीवास्तव जेल में रहते हुए अपहरण की साजिश के मास्टरमाइंड थे. हालांकि, कोर्ट में यह साबित नहीं हो पाया कि वह नैनी जेल से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहे थे.
बबलू श्रीवास्तव के वकील जिशान अल्वी ने कोर्ट में उनकी ओर से दलीलें रखीं. इन दलीलों से संतुष्ट होने के बाद अदालत ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया.
यह भी पढ़ें: मुख्तार, बबलू श्रीवास्तव, सुंदर भाटी, अब्बास... ये है यूपी के टॉप 10 क्रिमिनल्स की लिस्टपूर्व IPS की किताब में भी हुआ था जिक्र इस अपहरण केस का जिक्र पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय ने अपनी किताब में भी किया था. मामले में बबलू श्रीवास्तव पर आरोप था कि उन्होंने जेल में रहते हुए अपहरण की साजिश रची थी. अब लखनऊ की CBI कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में बबलू श्रीवास्तव को राहत मिल गई है.

