₹20 में 92KM, 50 हजार से कम कीमत, 17 हजार ने खरीदा ये स्कूटर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय बाजार में टीवीएस फिलहाल सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रहा है. जहां कंपनी का टॉप सेलिंग प्रोडक्ट आईक्यूब है.

भारतीय बाजार में टीवीएस फिलहाल सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रहा है. जहां कंपनी का टॉप सेलिंग प्रोडक्ट आईक्यूब है.

वहीं टीवीएस ऑर्बिटर की सेल्स भी अब रफ्तार पकड़ने लगी है. अगर टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट देखेंगे, तो टीवीएस ऑर्बिटर टॉप 5 में शामिल है.

सितंबर महीने में इस स्कूटर की सेल्स एथर रिज्टा के काफी नजदीक पहुंच गई है. टीवीएस ऑर्बिटर की 17,027 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं.

ये स्कूटर धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है. कंपनी के पोर्टफोलियो में ऑर्बिटर सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो मल्टीपल बैटरी ऑप्शन में आता है. 

इसे आप 85,500 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं ये स्कूटर BaaS के तहत 49,999 रुपये में मिलता है. 

ऑर्बिटर वी1 में 1.8kWh की बैटरी मिलती है, जो 92 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है. इसमें आपको दो कलर का ऑप्शन मिलेगा.

वहीं ऑर्बिटर वी2 में 3.1kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 158 किलोमीटर है. इस स्कूटर को आप 6 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. 

अगर 10 रुपये प्रति यूनिट चार्जिंग का खर्च मानें, तो 1.8kWh की बैटरी को फुल चार्ज करने में लगभग 20 रुपये का खर्च आएगा.

ऐसे में ऑर्बिटर की रनिंग कॉस्ट 20 रुपये में 92 किलोमीटर की आती है. हालांकि, स्कूटर की रेंज राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/tvs-orbiter-september-2026-sales-price-range-features-auam-287155-31-10-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World