पीने के पानी से कर रही थीं फर्श की सफाई, जुबली हिल्स में महिला पर ₹20 हजार जुर्माना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में पीने के पानी के इस्तेमाल को लेकर जल बोर्ड ने सख्ती दिखाई है. रोड नंबर 23 पर एक उपभोक्ता को पेयजल से फर्श की सफाई करते हुए पकड़ा गया. इसके बाद हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) ने उस पर ₹20 हजार का जुर्माना लगाया और र...

हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में पीने के पानी के इस्तेमाल को लेकर जल बोर्ड ने सख्ती दिखाई है. रोड नंबर 23 पर एक उपभोक्ता को पेयजल से फर्श की सफाई करते हुए पकड़ा गया. इसके बाद हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) ने उस पर ₹20 हजार का जुर्माना लगाया और राशि वसूल भी कर ली.

जल बोर्ड के मुताबिक, जांच के दौरान पर्णिमा नाम की उपभोक्ता द्वारा घरेलू कनेक्शन से मिलने वाले पानी का इस्तेमाल फ्लोर क्लीनिंग के लिए किया जा रहा था. अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया. बोर्ड ने साफ किया कि घरेलू कनेक्शन से मिलने वाले पानी का गैर-घरेलू कामों में इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में दर्दनाक हादसा! गणेश विसर्जन से लौटते वक्त इनोवा दुर्घटनाग्रस्त... 4 की मौत

HMWSSB के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक रेड्डी ने लोगों से पीने के पानी का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल का दूसरे कामों में उपयोग करते पाए जाने पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. जल बोर्ड ने ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निरीक्षण भी तेज करने की बात कही है.

बोर्ड का कहना है कि घरेलू कनेक्शन से मिलने वाला पानी पीने और घरेलू जरूरतों के लिए है. इसका इस्तेमाल फर्श, सड़क या अन्य गैर-जरूरी कामों में नहीं किया जाना चाहिए. अधिकारियों की ओर से पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

HMWSSB ने आम लोगों से भी पेयजल के दुरुपयोग की जानकारी देने की अपील की है. अगर कहीं पीने के पानी का गलत इस्तेमाल होता दिखाई दे तो इसकी शिकायत जल बोर्ड के WhatsApp नंबर 99499 30003 पर की जा सकती है. यह नंबर HMWSSB की Citizen Services से जुड़ी सहायता के लिए भी सूचीबद्ध है.

जल बोर्ड के मुताबिक, पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/jubilee-hills-drinking-water-misuse-rs-20000-fine-hmwssb-lclcn-rptc-2647543-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World