ट्रैक्टर चालक हैं जमुई कांड के 2 आरोपी, नंदन-हरेराम की पूरी कुंडली

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के से दुर्व्यवहार और लड़की से बैड टच मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों ट्रैक्टर चालक हैं और बालू ढोने का काम करते थे. दोनों जमुई सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के रहने वाले ...

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के से दुर्व्यवहार और लड़की से बैड टच मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों ट्रैक्टर चालक हैं और बालू ढोने का काम करते थे. दोनों जमुई सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. अब पुलिस कार्रवाई के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगने और हरेराम यादव के पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है.

कौन हैं नंदन और हरेराम? पुलिस के मुताबिक नंदन यादव और हरेराम यादव प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं. दोनों ट्रैक्टर चलाते थे और बालू ढोने का काम करते थे. जमुई कांड का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वायरल फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की थी. पुलिस ने मामले में कई लोगों की पहचान की और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की.

नंदन यादव को पुलिस कार्रवाई में लगी गोली मंगलवार को फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ की सूचना सामने आई. पुलिस कार्रवाई में नंदन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान यह कार्रवाई हुई.

हरेराम यादव भी पुलिस की गिरफ्त में मामले के दूसरे आरोपी हरेराम यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पैर में चोट लगने की सूचना है. नंदन और हरेराम की पहचान वायरल वीडियो से जुड़े आरोपियों के तौर पर सामने आई है. मामले में पुलिस बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

19 सितंबर को हुई थी घटना पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे हुई थी. बताया गया कि नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खींचने के लिए इलाके में गई थी. इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR इस मामले में सिर्फ आरोपियों पर ही नहीं, बल्कि नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करते हुए वीडियो वायरल करने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है. जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, करीब 120 अलग-अलग सोशल मीडिया प्रोफाइल धारकों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता से जुड़ा वीडियो डाउनलोड, शेयर या दोबारा वायरल न करें. पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT भी गठित की है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/jamui-couple-harassment-case-nandan-and-heraram-yadav-encounter-crime-kundali-tractor-driver-lcly-strc-2649982-2026-09-22?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World