₹17 हजार में 7000mAh बैटरी! 120Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन
अगर आप भी कम कीमत में एक ऐसा ऑलराउंडर स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें शानदार बैटरी के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देखने को मिले, आज हम आपको बताएंगे कि ये फोन कौन सा है.
AI+ Nova 2 Power 5G बड़ी बैटरी के साथ आने वाला स्मार्टफोन है. इसमें आपको जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
इतनी कम कीमत में 7000mAh की बैटरी देखने को मिलती है. इसकी मदद से आप पूरे दिन बिना चार्ज किए फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
मल्टीमीडिया कंजम्पशन और मूवीज देखना पसंद करते हैं, तो आपको 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलता है. इसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है.
दमदार बैटरी के साथ 48MP + 8MP का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है, जिसकी मदद से अच्छी क्वालिटी की फोटो ली जा सकती हैं.
मल्टीटास्किंग और रोज के काम को बिना लैग के करने के लिए इसमें Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज भी मिलती है.
कंपनी ने फोन को बाहर इस्तेमाल करने पर जल्दी गर्म न हो, इसके लिए इसमें वेपर चैंबर दिया है. यह फोन के थर्मल को मैनेज करके रखता है.
इस स्मार्टफोन में आपको Android 16 का सपोर्ट मिलता है. इसकी मदद से बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, सिक्योरिटी और स्मूथ एक्सपीरियंस देखने को मिलता है.
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो यह आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएगा. कीमत की बात करें तो आपको यह फोन ₹16,999 में मिलता है.

