शादी में 17 लाख खर्च... अब 20 हजार कमाने वाली बेटी को सता रही माता-पिता के रिटायरमेंट की चिंता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
शादी के बाद नई जिंदगी शुरू करना किसी भी व्यक्ति के लिए खास मौका होता है. लेकिन 26 साल की इस महिला के लिए यही खुशी अब माता-पिता के भविष्य की चिंता में बदल गई है. महिला को पता चला कि उसके पिता ने उसकी शादी पर करीब 17 लाख रुपये खर्च कर दिए और अपने भाई को भी 10 लाख रुपये उधार दिए. इस...

शादी के बाद नई जिंदगी शुरू करना किसी भी व्यक्ति के लिए खास मौका होता है. लेकिन 26 साल की इस महिला के लिए यही खुशी अब माता-पिता के भविष्य की चिंता में बदल गई है. महिला को पता चला कि उसके पिता ने उसकी शादी पर करीब 17 लाख रुपये खर्च कर दिए और अपने भाई को भी 10 लाख रुपये उधार दिए. इसके बाद माता-पिता के पास रिटायरमेंट के लिए बहुत कम बचत बची है. अब 20 हजार रुपये महीने कमाने वाली यह महिला यह सोच रही है कि बढ़ती उम्र में माता-पिता के खर्च और मेडिकल जरूरतों का ध्यान कैसे रखे.

महिला ने रेडिट के r/IndianPersonalFinance फोरम पर अपनी परेशानी शेयर की है. उसका परिवार पहले लोअर मिडिल क्लास में रहता था. बाद में उसके पिता ने टियर-3 शहर में जमीन खरीदकर दो मंजिला, चार बेडरूम का घर बनवाया, जहां अब उसके माता-पिता रहते हैं. लेकिन महिला को लगता था कि उसके माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक है. लेकिन शादी के समय उसे परिवार की बचत के बारे में पता चला. उसके पिता ने आर्थिक परेशानी से जूझ रहे अपने भाई को 10 लाख रुपये उधार दिए थे. इसके अलावा अपनी बची हुई ज्यादातर बचत बेटी की शादी पर खर्च कर दी. महिला के मुताबिक, शादी का कुल खर्च करीब 17 लाख रुपये हुआ था. 

महिला ने बताया कि उसके माता-पिता के पास अपना घर है और करीब 30 लाख रुपये का सोना भी है. हालांकि, उनके पास नकद बचत बहुत कम है. उसके पिता की उम्र 63 साल है और वह हर महीने करीब 40 से 50 हजार रुपये कमाते हैं. हालांकि, महिला को उनकी सही आमदनी और बचत की पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन अब उसे इस बात की चिंता है कि अगर भविष्य में माता-पिता को किसी बड़ी बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा तो खर्च कैसे पूरे होंगे. उसने अपने माता-पिता के लिए 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस भी लिया है.

20 हजार की सैलरी में कैसे संभालेगी जिम्मेदारी?

अपनी पोस्ट में महिला ने आगे बताया कि वह अपनी पहली नौकरी के दूसरे महीने में है और हर महीने करीब 20 हजार रुपये की कमाई करती है. ऐसे में वह तुरंत नौकरी बदलकर ज्यादा सैलरी पाने की स्थिति में नहीं है. उसे डर है कि अगर माता-पिता को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी तो वह अपनी सीमित कमाई में यह जिम्मेदारी कैसे निभाएगी. उसने यह भी बताया कि उसके पति की कमाई करीब 2 लाख रुपये महीने है और दोनों की आर्थिक स्थिति फिलहाल ठीक है. हालांकि, उसने अभी तक अपने पति से माता-पिता की आर्थिक स्थिति को लेकर खुलकर बात नहीं की है.

महिला की पोस्ट पर कई यूजर्स ने उसे सलाह दी कि सबसे पहले उसे माता-पिता की पूरी आर्थिक स्थिति समझनी चाहिए. इसके लिए पिता से उनकी आमदनी, खर्च, बचत और कर्ज के बारे में खुलकर बात करने को कहा है. कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि वह अपने पति से भी इस बारे में बात करे और माता-पिता के लिए अलग से इमरजेंसी फंड बनाने की योजना पर विचार करें. वहीं, कुछ लोगों ने घर के किसी हिस्से को किराये पर देने जैसे विकल्प भी सुझाए. महिला की यह पोस्ट दिखाती है कि नौकरी शुरू करने वाले युवाओं के लिए अपने करियर और भविष्य की बचत के साथ-साथ माता-पिता की आर्थिक सुरक्षा की चिंता भी कितनी बड़ी हो सकती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/education/career/story/marriage-expenses-family-financial-crisis-parental-care-ngix-dskc-2685081-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Finance