150% बढ़ी इस SUV की बिक्री… बन गई ब्रांड की बेस्ट सेलिंग कार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय बाजार में एसयूवी का बंपर डिमांड है. किसी भी सेगमेंट में लोगों को कार खरीदनी हो, उनकी पहली पसंद एक एसयूवी बॉडी स्टाइल होता है. 

भारतीय बाजार में एसयूवी का बंपर डिमांड है. किसी भी सेगमेंट में लोगों को कार खरीदनी हो, उनकी पहली पसंद एक एसयूवी बॉडी स्टाइल होता है. 

अगस्त 2026 में किआ इंडिया ने 29,042 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल कंपनी ने अगस्त में कुल 19,608 यूनिट्स को बेचा था. यानी ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 48 परसेंट की है. 

जुलाई के मुकाबले भी अगस्त में किआ की सेल्स बेहतर हुई है. कंपनी ने जुलाई में कुल 28,200 यूनिट्स बेची थीं. यानी 3 परसेंट की मंथली ग्रोथ है.

किआ सेल्टॉस ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अगस्त में किआ ने कुल 11,716 सेल्टॉस को बेचा है. 

पिछले साल के मुकाबले इस कार की सेल्स में 150 परसेंट का इजाफा हुआ है. अगस्त 2025 में कंपनी ने इसकी 4,687 यूनिट्स बेची थीं. 

किआ की नई सेल्टॉस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. नई सेल्टॉस की कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

ये कार 5 स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और कई दूसरे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. 

कार तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है. 

इन इंजन के साथ कंपनी 6 स्पीड मैन्युअल, सीवीटी, आईएमटी और डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन देती है. इसमें 12.3 इंच का डुअल स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/kia-seltos-august-2026-sales-price-mileage-details-auam-285950-22-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World