14 सुरक्षा जोन, 200 CCTV और बॉडी कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए दिल्ली पुलिस की तैयारी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली होने वाली है. इसमें तमाम विपक्षी पार्टियों, कार्यकर्ताओं, छात्र समूहों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से शामिल होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश या...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली होने वाली है. इसमें तमाम विपक्षी पार्टियों, कार्यकर्ताओं, छात्र समूहों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से शामिल होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष के तमाम नेता इस रैली में शामिल होने वाले हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी है. 

इस रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी, यह मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचेगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से भारी संख्या में इस रैली में शामिल होने की अपील की है. वहीं, इस विशाल आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर रैली का जायजा लिया.

रविवार को दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी. रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे. 

#WATCH | Delhi: Preparations are underway at the Ramlila Maidan for the INDIA bloc's mega rally on November 1. https://t.co/ffcLtj3Hie

इस आयोजन पर नजर रखने के लिए 200 से ज्यादा CCTV कैमरे, ड्रोन और बॉडी-वर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही, मैदान के अंदर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: 'प्रोटेस्ट में आएं, खरीदारी करें...', राहुल गांधी बोले- INDIA ब्लॉक की महारैली से व्यापारियों को नहीं होगा नुकसान

रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे. आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई प्रमुख चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया जाएगा. लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास के रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.

एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पतालों की ओर जाने वाली एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा पहले से तय करने की सलाह दी गई है.

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि रामलीला मैदान में रैली के लिए अनुमति दी गई है. हालांकि, मिंटो रोड-कनॉट प्लेस चौराहे से प्रस्तावित जुलूस के लिए कोई आवेदन नहीं मिला था.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/india-bloc-rally-ramleela-maidan-rahul-gandhi-gyanesh-kumar-ntc-acwi-dskc-2685417-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology