12 LPA 4 लाख जैसा लगता है... आखिर क्यों टेक प्रोफेशनल ने ऐसा कहा? 

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में जाना जाता है लेकिन वहां पर गुजारा करना इतना भी आसान नहीं है. जहां एक ओर उन्हें अच्छी सैलरी मिलती है, वहीं बेंगलुरु में रहने-खाने का खर्च आपको सोचने पर मजबूर कर देता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक टेक प्र...

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में जाना जाता है लेकिन वहां पर गुजारा करना इतना भी आसान नहीं है. जहां एक ओर उन्हें अच्छी सैलरी मिलती है, वहीं बेंगलुरु में रहने-खाने का खर्च आपको सोचने पर मजबूर कर देता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक टेक प्रोफेशनल शिवांक गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर वहां पर सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है.        12 लाख सालाना सैलरी 

MNC में प्रोडक्ट मैनेजर और कंटेंट क्रिएटर गोयल ने कहा कि बेंगलुरु में 12 लाख सालाना की सैलरी भी 4 लाख सालाना जैसी फील होती है. वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि अगर आपकी सैलरी 1 लाख रुपये से कम है, तो आप बेंगलुरु नहीं आना. यहां पर मजे का मतलब बिल्कुल साफ है- ओवरस्पेंडिंग और कैफे कल्चर. किसी भी प्रोग्राम के लिए आपको टिकट लेना होगा और अगर आपकी कोई हॉबी है, तो उसके लिए आपको पे करना होगा. 

शिवांक गोयल ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि ये शहर इतना कमर्शियल हो चुका है कि अगर आपने घर से बाहर पैर रखा, तो लंबा बिल बन जाएगा. इतना ही नहीं कहीं आना-जाने के लिए भी खर्चें बहुत ज्यादा है. उन्होंने वीडियो में बताया कि 2 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना अब आम हो गया है. 5 किलोमीटर की सफर तय करने के लिए भी 600 रुपये देने पड़ते हैं. इतना ही नहीं इस दौरान भी 1 घंटे की ट्रैफिक में समय बर्बाद करना होता है.

गोयल ने बताया कि अगर आपकी कुछ हॉबी है, तो आपको इसके लिए भी पैसे देने होंगे. कुब्बन पार्क जैसे सार्वजनिक जगहों तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना होता है. 12 लाख सालाना का पैकेज इस शहर में 4 लाख रुपये सालाना का पैकेज जैसा लगता है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/education/career/story/bengaluru-high-cost-of-living-12-lakh-salary-feels-like-4-lakh-ngix-dskc-2659916-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World