साउथ अफ्रीका की जीत से WTC टेबल में खलबली... न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर फिसला, टीम इंडिया पर बना प्रेशर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया. मेजबान टीम को जीत के लिए सिर्फ 12 रन कों लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 1.3 ओवरों में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0...

साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया. मेजबान टीम को जीत के लिए सिर्फ 12 रन कों लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 1.3 ओवरों में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर भी पहुंच गई.

साउथ अफ्रीका का डब्ल्यूटीसी में पॉइंट्स प्रतिशत अब 75 हो गया है. न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 69.23 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके बाद भारत (51.52 प्रतिशत), बांंग्लादेश (40.74 प्रतिशत) और इंग्लैंड (38.54 प्रतिशत) का नंबर आता है. साउथ अफ्रीका की बांग्लादेश पर जीत ने भारतीय टीम पर भी प्रेशर बढ़ा दिया है. भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है.

पांचवें दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 100/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. लिटन दास ने 38 गेंदों में 39 रन बनाकर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन कगिसो रबाडा ने उन्हें बोल्ड कर दिया. मुश्फिकुर रहीम ने 22 रन बनाए, पर साइम हार्मर ने उनकी पारी का अंत कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश के बाकी बल्लेबाज भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. हार्मर ने दूसरी पारी में 51 रन देकर छह विकेट लिए, जबकि रबाडा को तीन सफलताएं मिलीं. पूरी टीम 168 रनों पर सिमट गई.यह भी पढ़ें: ग्लेन फिलिप्स ने रच दिया इतिहास... भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बैटर, रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री

जीत के लिए मिले 12 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने मार्केस एकरमैन का विकेट गंवाया. पहली पारी में शतक लगाने वाले एकरमैन दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके. एडेन मार्करम ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई.यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर के चहेते वेल‍िंगटन टेस्ट में फ्लॉप! ना कृष्णा कर सके 'प्रस‍िद्ध' गेंदबाजी, ना 'सुंदर' खेल दिखा पाए वॉशिंगटन!

लिटन-हृदोय की मेहनत बेकार बता दें कि बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे. तौहीद हृदोय ने 137 और लिटन दास ने 120 रनों की शतकीय पारियां खेलीं. तंजीद हसन तमीम ने 67 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 557 रन बनाकर 157 रन की बढ़त हासिल की. मार्केस एकरमैन ने 157, रयान रिकेल्टन ने 102 और कगिसो रबाडा ने 72 रन बनाए. कप्तान टेम्बा बावुमा ने चोट के बावजूद नाबाद 68 रनों का योगदान दिया.

सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 नवंबर से सेंचुरियन में शुरू होगा. साउथ अफ्रीका को इस मैच में बावुमा के बिना उतरना पड़ेगा. पहले टेस्ट में पिंडली की चोट से परेशान कप्तान ने कहा कि वह मेडिकल टीम की निगरानी में रिकवरी करेंगे और कुछ समय खेल से दूर रहकर अपनी बल्लेबाजी और टीम के प्रदर्शन का आकलन करेंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/south-africa-beats-bangladesh-by-9-wickets-tops-wtc-points-table-pressure-on-team-india-tspoa-dskc-2700991-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World