ट्रंप ने की भारत के कम इंटरेस्ट रेट की तारीफ, US सेंट्रल बैंक पर साधा निशाना, बोले- पॉलिटिकल है फेड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और 7 फीसदी आर्थिक ग्रोथ की तारीफ की है. ट्रंप का कहना है कि अगर अमेरिका भी इसी तरह की अप्रोच अपनाए, तो उसकी जीडीपी ग्रोथ रेट 20 फीसदी तक पहुंच सकती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और 7 फीसदी आर्थिक ग्रोथ की तारीफ की है. ट्रंप का कहना है कि अगर अमेरिका भी इसी तरह की अप्रोच अपनाए, तो उसकी जीडीपी ग्रोथ रेट 20 फीसदी तक पहुंच सकती है.

हाल ही में अपने एशिया दौरे से लौटने के बाद पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ट्रंप ने यूएस फेडरल रिजर्व को निशाने पर लिया. उन्होंने फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों को लेकर पॉलिटिकल अप्रोच अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मजबूत इकोनॉमिक इंडिकेटर्स के बावजूद वह बॉरोइंग कॉस्ट बढ़ा रहा है.

ट्रंप ने कहा, 'ब्याज दरें बहुत ज्यादा हैं क्योंकि हमारे पास एक बेहद पॉलिटिकल फेड है. वैसे मैं चेयरमैन को ब्लेम नहीं कर रहा हूं, मैं इस बात को ब्लेम कर रहा हूं कि हमारा फेड बहुत पॉलिटिकल है.'

उन्होंने तर्क दिया कि इकोनॉमिक नंबर सुधरने पर सेंट्रल बैंक को ब्याज दरें बढ़ाने के बजाय कम करनी चाहिए.

इस दौरान ट्रंप ने पूर्व फेडरल रिजर्व चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन का जिक्र किया और मॉनेटरी पॉलिसी के प्रति उनके नजरिए की तारीफ की.

ट्रंप ने कहा, 'एलन ग्रीनस्पैन एक बेहतरीन फेड चेयरमैन थे. जब आंकड़े अच्छे होते थे, तो वे ब्याज दरें कम कर देते थे. अच्छे आंकड़ों के साथ बेहतर क्रेडिट मिलता है, लेकिन हम ठीक इसका उल्टा करते हैं.' 

ट्रंप ने क्लेम किया कि अगर फेडरल रिजर्व उनकी पसंदीदा अप्रोच अपनाए, तो अमेरिका काफी ज्यादा इकोनॉमिक ग्रोथ हासिल कर सकता है. 

उन्होंने कहा, 'हमारी जीडीपी 4 फीसदी नहीं, बल्कि 15 या 20 फीसदी होगी और मैं बहुत तेजी से कर्ज चुका दूंगा...'

वहीं, भारत का उदाहरण देते हुए, ट्रंप ने यहां की अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों की तारीफ की और उन्हें देश की आर्थिक वृद्धि से जोड़ा.

ट्रंप ने कहा, 'अगर आप भारत को देखें, तो वहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी 7 फीसदी है. हमारी जीडीपी 14, 15 या शायद 20 फीसदी तक हो सकती है.'

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/donald-trump-praises-india-gdp-growth-slams-us-fed-interest-rates-ntc-amkr-dskc-2701856-2026-11-21?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World