पेंशन बंद होने का डर दिखाकर बुजुर्गों को फंसा रहे साइबर ठग, SBI ने जारी की चेतावनी!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अगर आपके घर में कोई पेंशन लेता है, तो यह खबर जरूर पढ़ लें. साइबर ठग अब पेंशनभोगियों को अपना निशाना बना रहे हैं. इसके लिए ठग एक ऐसा मैसेज भेज रहे हैं, जिसे देखकर कोई भी बुजुर्ग घबरा सकता है.

अगर आपके घर में कोई पेंशन लेता है, तो यह खबर जरूर पढ़ लें. साइबर ठग अब पेंशनभोगियों को अपना निशाना बना रहे हैं. इसके लिए ठग एक ऐसा मैसेज भेज रहे हैं, जिसे देखकर कोई भी बुजुर्ग घबरा सकता है.

मैसेज में दावा किया जाता है कि अगर जल्द ही पेंशन से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं की गई, तो हर महीने मिलने वाली पेंशन बंद हो सकती है. इसी डर का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों के बैंक अकाउंट पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहे हैं. अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इस तरह के फ्रॉड को लेकर पेंशनभोगियों को अलर्ट किया है.

दरअसल, साइबर ठग पेंशनभोगियों को SMS, WhatsApp और ईमेल के जरिए फर्जी मैसेज भेज रहे हैं. इन मैसेज में कहा जाता है कि उनका पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) अपडेट नहीं है. इसे जल्द अपडेट नहीं करने पर पेंशन का भुगतान रुक सकता है.

मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया जाता है. ठग लोगों से इस लिंक पर क्लिक करके अपनी निजी और बैंकिंग जानकारी भरने के लिए कहते हैं. कई बार मैसेज इस तरह तैयार किए जाते हैं कि वे बिल्कुल सरकारी नोटिस जैसे लगते हैं. ऐसे में लोग बिना जांच किए लिंक पर क्लिक कर देते हैं.

इस तरह की धोखाधड़ी को देखते हुए SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है. बैंक ने पेंशनभोगियों को बताया है कि साइबर अपराधी पेंशन अपडेट करने के नाम पर उनकी निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर सकते हैं.

PPO Scam Captain Y Cyber fraudsters may impersonate pension officials and send fake messages with suspicious links, urging individuals to share their personal details for Pension Payment Order (PPO) updation. But don’t worry! Captain Y – Your Cyber Rakshak from SBI – is here to guide you and remind you: Never click on suspicious links or share your personal information with anyone. Before you act, Hamesha Poochho Why? Stay alert. Stay safe! @Cyberdost @DFS_India

बैंक ने अपने वीडियो में 'कैप्टन Y' के जरिए इस तरह के फ्रॉड को समझाया है. SBI ने साफ किया है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर करने से बचना चाहिए.

अगर आपको भी PPO अपडेट करने या पेंशन बंद होने से जुड़ा कोई मैसेज मिलता है, तो जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं. सबसे पहले बैंक या संबंधित विभाग से इसकी पुष्टि करें.

याद रखें, पेंशन बंद होने का डर दिखाकर आपकी बैंकिंग जानकारी मांगना साइबर ठगी का तरीका हो सकता है. इसलिए किसी भी मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/sbi-alerts-pensioners-fake-ppo-update-scam-prym-dskc-2701674-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Crime