'मोनोपॉली नौकरी नहीं देती, महंगाई बढ़ाती है', राहुल गांधी का PM पर निशाना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर को दिल्ली में FICCI के कार्यक्रम में बड़े कारोबारियों से सवाल किया था कि टैक्स में राहत मिलने के बाद भी कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाई और नई नौकरियां क्यों नहीं दीं. अब राहुल गांधी ने इसी बयान को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. उन्...

प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर को दिल्ली में FICCI के कार्यक्रम में बड़े कारोबारियों से सवाल किया था कि टैक्स में राहत मिलने के बाद भी कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाई और नई नौकरियां क्यों नहीं दीं. अब राहुल गांधी ने इसी बयान को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह कारोबारियों पर आरोप नहीं, बल्कि सरकार का कबूलनामा है. राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि देश के बड़े संसाधन कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपे जा रहे हैं. इससे छोटे कारोबारियों के लिए मुकाबला करना मुश्किल हो गया है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से कहा था कि सरकार ने टैक्स घटाया, लेकिन कंपनियों ने न तो कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई और न ही रोजगार के नए मौके बनाए. राहुल ने इसी बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार खुद मान रही है कि टैक्स में राहत का फायदा कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

राहुल गांधी ने एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदान, जंगल, बिजली, कोयला और सड़क जैसे संसाधनों का जिक्र किया. उनका आरोप है कि ये संसाधन कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों में जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि इन कंपनियों ने देश में कितने लोगों को रोजगार दिया? इसके अलावा,  छोटे कारोबारियों और MSME यानी छोटे और मझोले उद्योगों की मुश्किलों का मुद्दा भी उठाया. राहुल के मुताबिक, नोटबंदी और GST से छोटे कारोबारियों को नुकसान हुआ. उनका आरोप है कि बड़ी कंपनियों से मुकाबला करने वाली दूसरी कंपनियों के लिए भी कारोबार के मौके कम कर दिए गए.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "Monopoly नौकरी नहीं देती. महंगाई बढ़ाती है, और मुकाबला खत्म करती है." राहुल के मुताबिक, जब बाजार में कुछ ही कंपनियों का दबदबा बढ़ता है, तो दूसरी कंपनियों के लिए टिकना मुश्किल हो जाता है. इसका असर रोजगार और आम लोगों पर भी पड़ता है.

प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर को FICCI के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम में कंपनियों को टैक्स में दी गई राहत का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि 2014 में 30 फीसदी रहा कॉरपोरेट टैक्स 2019 में घटाकर 22 फीसदी कर दिया गया. नई टैक्स व्यवस्था में कुछ शर्तों के साथ 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर भी टैक्स राहत दी गई.

इस दौरान, प्रधानमंत्री ने कोर्पोर्ट्स से पूछा था कि क्या उन्होंने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है? क्या रोजगार देने वाले लोगों की संख्या बढ़ाई है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, "आपकी भूख इतनी है कि कितना भी खिलाओ, पेट नहीं भरता."

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की ताली बजाने वाली टिप्पणी पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि महंगाई से परेशान गरीब और मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी और बेरोजगार युवा सरकार की नीतियों से खुश नहीं हैं. राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि जब लोगों के पास ताली बजाने की वजह ही नहीं बची, तो प्रधानमंत्री अपने बचे-खुचे समर्थकों से ही तालियां बजवा लें.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/politics/story/rahul-gandhi-targets-pm-modi-over-monopoly-rising-inflation-ficci-speech-ntc-dhrj-dskc-2701542-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World