'उम्मीद है दोबारा गिला नहीं करेंगे, हमारा आना-जाना रहेगा...', भारत आए PAK मंत्री का बयान
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भारत दौरे पर दिल्ली आए हैं. उन्होंने SCO फोरम में हिस्सा लिया. इस बीच उनके एक बयान की चर्चा हो रही है. दरअसल, दिल्ली में पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे मलिक से जब भारत आने को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दोबारा आप गिला नहीं करेंगे और हमारा आना-जाना रहेगा.
उनके इस बयान में भारत के साथ आगे भी आवाजाही जारी रहने की उम्मीद नजर आई. पाक मंत्री मुसादिक मलिक ने SCO फोरम में शामिल होने पर भी खुशी जताई.
उन्होंने कहा कि बैठक अच्छी रही और इससे अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि बातचीत तभी आगे बढ़ सकती है, जब सभी देश एक-दूसरे का नजरिया समझने की कोशिश करें.
पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि हर देश दुनिया को अपने नजरिए से देखता है. लेकिन बातचीत के लिए दूसरे पक्ष की सोच को समझना भी जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होगा, तो किसी भी बातचीत से आगे बढ़ने का रास्ता नहीं निकलेगा.
#WATCH | Delhi: "Mujhe ummeed hai ki dobara aap gila nahi karenge aur hamara aana jaana rahega..." says Pakistan Minister Musadik Masood Malik as he participated in the first SCO Civilisational Dialogue Forum in Delhi https://t.co/JWHvUlkZwV
उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए अपना नजरिया बड़ा करना पड़ता है. अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि जब साथ बैठते हैं, तो उन्हें एक-दूसरे की बात सुनने और समझने का मौका मिलता है. इससे आपसी समझ बढ़ती है और क्षेत्र के हालात बेहतर करने में मदद मिल सकती है.
मुसादिक मलिक से जब पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह एक बहुपक्षीय मंच पर आए हैं. वह नहीं चाहते कि इस मंच की चर्चा सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच के मुद्दों तक सीमित रहे. उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं. ईरान, मध्य एशिया और अफगानिस्तान में भी हालात जटिल हैं. इसलिए इन सभी मुद्दों पर मिलकर चर्चा होनी चाहिए.
आतंकवाद के मुद्दे पर पाक मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में भी हजारों लोगों की जान गई है. उन्होंने इस मामले में पारदर्शिता की जरूरत बताई. साथ ही कहा कि दोनों देशों को सबूत सामने रखने चाहिए. मुसादिक मलिक ने कहा कि पाकिस्तान कई बार एक ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव दे चुका है, जिससे दोनों देशों के बीच भरोसा बढ़ सके. उनके मुताबिक, जरूरी सबूत सामने आने से समाधान निकालने में मदद मिलेगी.
#WATCH | Delhi: On being asked about no action being taken against terrorism in Pakistan, Pakistan Minister Musadik Masood Malik says, "I am here at a multilateral forum. I wish for the discussions at this forum to proceed in a proper and orderly manner. The issues we face are not limited solely to those between our two nations; they have become far broader and more extensive. As you have seen, challenges have emerged in our neighbourhood—in Iran, in Central Asia, and in Afghanistan. I do not wish to reduce such a significant, wide-ranging dialogue to a purely bilateral context... However, when the time comes to address the issue of terrorism, you are well aware that thousands of our people have been martyred and we must ensure transparency. Both sides must bring forward evidence. Our objective is to establish a transparent mechanism—a proposal we have put forward on several occasions. Such a mechanism would help restore trust and could lead to viable solutions. Often, the necessary evidence is never presented... We have suffered a great deal in the context of terrorism. You, too, have experienced many such incidents... We, too, desire a lasting solution to all these issues. Our neighbourhood is a complicated one, and the challenges facing this entire neighbourhood need to be addressed. It is our sincere wish that the forums available to us be utilised effectively. As I mentioned, rather than focusing on a single incident or bilateral discussions—where the tendency is often to point fingers at one another—it would be far better to address the problems of the entire region through a structured mechanism and based on concrete evidence. I do not wish to present a narrative of mere victimhood—we are doing our utmost to address the situation..."
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं का सामना कर चुके हैं. दोनों देश इन समस्याओं का स्थायी समाधान चाहते हैं. इसके लिए किसी एक घटना पर आरोप लगाने के बजाय पूरे क्षेत्र की चुनौतियों पर ठोस सबूतों के आधार पर बातचीत होनी चाहिए..
