NEXON-BREZZA से टक्कर... Tengo से उठा पर्दा, दमदार हैं लुक्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
फॉक्सवैगन भारत में एक सब-फोर मीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. भारत से पहले कंपनी ने अफ्रीकी मार्केट में एक सब-फोर मीटर एसयूवी को पेश किया है. हम बात कर रहे हैं फॉक्सवैगन टेंगो (Volkswagen Tengo) की. ये कार ब्राजील में आने वाली फॉक्सवैगन टेरा पर बेस्ड है. (Photo: Volkswagen S...

फॉक्सवैगन भारत में एक सब-फोर मीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. भारत से पहले कंपनी ने अफ्रीकी मार्केट में एक सब-फोर मीटर एसयूवी को पेश किया है. हम बात कर रहे हैं फॉक्सवैगन टेंगो (Volkswagen Tengo) की. ये कार ब्राजील में आने वाली फॉक्सवैगन टेरा पर बेस्ड है. (Photo: Volkswagen SA)

कंपनी टेंगो का प्रोडक्शन साउथ अफ्रीका में शुरू कर रही है. इस कार को अफ्रीकी मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव तैयार किया गया है. 2027 में कंपनी भारत में अपनी चार मीटर से छोटी एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. कयास हैं कि ये कार टेंगो का ही रिवर्क्ड वर्जन हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है. (Photo: Volkswagen SA)

फॉक्सवैगन टेंगो की बात करें, तो ये ब्राजील में आने वाली टेरा एसयूवी के एमक्यूबी-ए0 (MQB-A0) प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड है. भारत में कंपनी एमक्यूबी-ए0-आईएन (MQB-A0-IN) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है, जिस पर स्कोडा कायलॉक बेस्ड है. (Photo: Volkswagen SA)

ब्राजील में आने वाली टेरा, अफ्रीका की टेंगो और भारत में आने वाली कायलॉक तीनों ही गाड़ियां एक ही एसयूवी प्रोग्राम का हिस्सा हैं. हालांकि, इनके प्लेटफॉर्म में कुछ बदलाव हैं. अफ्रीका में तैयार हो रही टेंगो में 45 परसेंट लोकल पार्ट्स यूज होंगे. इसके बहुत से पार्ट्स स्कोडा-फॉक्सवैगन इंडिया सप्लाई कर सकता है. (Photo: Volkswagen SA)

वहीं बहुत से पार्ट्स को ब्राजील और यूरोप से सोर्स किया जा सकता है. फॉक्सवैगन टेंगो कंपनी ने लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. टेंगो के लिए कंपनी की अफ्रीकी टीम ने ब्राजील की टीम के साथ मिलकर काम किया है. (Photo: Volkswagen SA)

टेंगो अफ्रीकी मार्केट में टी-क्रॉस के नीचे आएगी. कार में दो इंजन का विकल्प मिलेगा. कार का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल थ्री सिलेंडर इंजन 116 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा. वहीं 1.6 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4 सिलेंडर इंजन 110 पीएस और 152 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा. (Photo: Volkswagen SA) 

टेंगो तीन वेरिएंट्स- ट्रेंड, लाइफ और स्टाइल में आएगी. मुख्य फीचर्स की बात करें, तो कार में 10.1 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 25W का वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिलेगा. (Photo: Volkswagen SA)

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/photo/volkswagen-tengo-unveiled-suv-expected-features-details-auam-2701625-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World