हिप्पो ने पति का पेट फाड़ दिया... वाइफ ने जानवर के चेहरे पर मुक्का मारकर बचाया

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
शादी के कुछ ही हफ्ते बाद एक कपल अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए अफ्रीकी देश बोत्सवाना पहुंचा था. दोनों को अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन जाएगा. सफारी पार्क में घूमने के दौरान एक विशालकाय हिप्पो ने पति पर हमला कर दिया. जानवर ने उसे इतनी बुरी तरह...

शादी के कुछ ही हफ्ते बाद एक कपल अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए अफ्रीकी देश बोत्सवाना पहुंचा था. दोनों को अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन जाएगा. सफारी पार्क में घूमने के दौरान एक विशालकाय हिप्पो ने पति पर हमला कर दिया. जानवर ने उसे इतनी बुरी तरह जख्मी किया कि उसके पेट से अंदरूनी अंग बाहर आ गए. पति को मौत के मुंह में जाता देख पत्नी ने अपनी जान की परवाह किए बिना हिप्पो पर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर जोरदार मुक्के मारे. आखिरकार जानवर ने पति को छोड़ दिया और इस तरह पत्नी की बहादुरी से उसकी जान बच सकी.

यह घटना सैमुअल और अन्ना मैकी के साथ हुई. दोनों की उम्र 31 साल है. डेली स्टार को उन्होंने बताया कि सितंबर में शादी के बाद वे हनीमून मनाने बोत्सवाना गए थे. उन्होंने एक सफारी पार्क में ठहरने का फैसला किया था, ताकि वहां की खूबसूरत प्रकृति और जंगली जानवरों को करीब से देख सकें.

कैनो राइड के दौरान अचानक हुआ हमला कपल को वहां एक पारंपरिक छोटी नाव में घूमने का मौका मिला. इसे 'मोकोरो' कहा जाता है. इस नाव के जरिए वे पानी से भरे मैदानों में मौजूद खूबसूरत पेड़-पौधों और दूसरे प्राकृतिक नजारों को देखने निकले थे.

लेकिन यह सफर जल्द ही खौफनाक हादसे में बदल गया. सैम और अन्ना अपनी टीम के बाकी लोगों से दूर हो गए. इसी दौरान अचानक एक विशालकाय हिप्पो ने सैम पर हमला कर दिया. उसने सैम को अपने जबड़ों में जकड़ लिया और बुरी तरह इधर-उधर पटकने लगा.

सैम ने उस पल को याद करते हुए बताया कि उन्होंने गाइड की आंखों में ऐसा डर देखा, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते. गाइड के चेहरे पर साफ दिख रहा था कि स्थिति कितनी खतरनाक हो चुकी है.

पति को बचाने के लिए हिप्पो पर टूट पड़ी पत्नी अन्ना के लिए यह किसी बुरे सपने जैसा था. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने पति को हिप्पो के हमले में फंसा देखा तो उनके मुंह से चीख निकल गई. वह अपने जीवनसाथी को बचाने के लिए जानवर की तरफ दौड़ पड़ीं.

अन्ना ने बिना अपनी जान की परवाह किए हिप्पो पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए. उन्होंने उसके चेहरे पर जोरदार मुक्के मारे. आखिरकार हिप्पो ने सैम को छोड़ दिया. इस तरह अन्ना की हिम्मत ने उस वक्त उनके पति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई.

हालांकि, तब तक सैम बुरी तरह घायल हो चुके थे. उनके पेट में गंभीर चोट आई थी और अंदरूनी अंग बाहर निकल आए थे. उन्हें अपने एक पैर में महसूस होना भी बंद हो गया था. यह देखकर अन्ना घबरा गईं और उन्होंने तुरंत मदद के लिए फोन करना शुरू किया.

13 घंटे बाद  एयरलिफ्ट कर पहुंचाया अस्पताल अन्ना ने अपने परिवार और करीबियों को फोन किया. उन्होंने अमेरिकी दूतावास से भी मदद की गुहार लगाई. सैम की हालत गंभीर थी और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी था.

करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद परिवार और करीबियों ने मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया. हमले के लगभग 18 घंटे बाद सैम को बोत्सवाना से दक्षिण अफ्रीका के एक अस्पताल पहुंचाया गया.

वहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए बड़ी इमरजेंसी सर्जरी की. सैम की आंतों को आराम देने और मल को शरीर से बाहर निकालने के लिए ट्रांसवर्स कोलोस्टॉमी की गई. उनके पेट पर लगे घाव को बंद करने के लिए 20 स्टेपल लगाए गए. इसके अलावा उन्हें फीडिंग ट्यूब, वेंटिलेटर और गर्दन व हाथों में IV के जरिए दवाएं और तरल पदार्थ दिए गए.

कई हफ्तों बाद लौट सके घर सैम को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में इलाज के दौरान धीरे-धीरे ठीक होने का मौका मिला. उनकी हालत में सुधार आने के बाद भी रिकवरी का सफर आसान नहीं था. कई हफ्तों बाद वह अमेरिका के सिएटल स्थित अपने घर लौट सके. वहां उन्हें दोबारा चलने-फिरने और सामान्य जिंदगी में लौटने के लिए फिजिकल थेरेपी शुरू करनी पड़ी.

यह भी पढ़ें: बाइक एक्सीडेंट में हुई मौत! मुर्दाघर में उठा शख्स, बोला - सिगरेट दे दो

हनीमून पर शुरू हुआ यह सफर कपल के लिए जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन गया. लेकिन उस मुश्किल घड़ी में अन्ना ने जिस हिम्मत से अपने पति को बचाने की कोशिश की, उसने इस घटना को हमेशा के लिए उनकी जिंदगी की सबसे यादगार कहानी बना दिया.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/wife-punches-hippo-to-save-husband-botswana-honeymoon-attack-tstsd-dskc-2701705-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World