रात में बार- बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है? कहीं ज्यादा नमक तो नहीं खा रहे हैं आप

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रात को अच्छी नींद ले रहे हैं और अचानक पेशाब के लिए उठना पड़ता है. अधिकतर लोग इसको किडनी की बीमारी या फिर कुछ मामलों में प्रोस्टेट की समस्या भी मान लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने में ज्यादा नमक लेना भी रात में बार-बार पेशाब आने की एक वजह हो सकता है? ऐसा क्यों होता है और...

रात को अच्छी नींद ले रहे हैं और अचानक पेशाब के लिए उठना पड़ता है. अधिकतर लोग इसको किडनी की बीमारी या फिर कुछ मामलों में प्रोस्टेट की समस्या भी मान लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने में ज्यादा नमक लेना भी रात में बार-बार पेशाब आने की एक वजह हो सकता है? ऐसा क्यों होता है और ज्यादा नमक खाने का संबंध बार- बार पेशाब आने से कैसे है इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.

दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉ. एल. एच घोटेकर ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि  नमक में सोडियम होता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा नमक खाता है तो शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ने लगता है. ज्यादा सोडियम के कारण शरीर में वाटर रिटेशन की समस्या भी हो सकती है. इस ज्यादा पानी को किडनी यूरिन के रास्ते बाहर निकालती है. इसी वजह से  रात में पेशाब ज्यादा आता है, हालांकि अगर आप नमक कम खाते हैं और फिर भी ये समस्या है, तो फिर किडनी और प्रोस्टेट दोनों का टेस्ट कराएं. 

यह भी पढ़ें: मुंह से आती है बदबू? कहीं ये किडनी की बीमारी तो नहीं, डॉक्टर से जानें कब कराएं टेस्ट

Neurourology and Urodynamics जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में 321 मरीजों पर नमक कम करने के असर पर रिसर्च की गई. इसमें जिन लोगों ने अपने खाने में नमक की मात्रा कम की, उनमें रात में पेशाब के लिए कम जाना पड़ा, हालांकि इन लोगों को किडनी और प्रोस्टेट से संबंधित कोई समस्या नहीं थी. 

अगर हर रात दो या उससे ज्यादा बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है और इससे नींद खराब हो रही है तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें.पेशाब में जलन, खून, बहुत ज्यादा प्यास, पैरों में सूजन या दिन में भी बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर से मिले.

Original Source
https://www.aajtak.in/health/story/night-urination-causes-excessive-salt-intake-kidney-prostate-health-tvisa-dskc-2701588-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World