सैलरी-चार करोड़, रोज सिर्फ इतने घंटे उड़ाना होता है प्लेन... वायरल हुई पायलट की सैलरी स्लिप

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हवाई जहाज उड़ाने वाले पायलट की नौकरी जितनी जिम्मेदारी भरी होती है, कमाई के मामले में भी यह पेशा काफी शानदार हो सकता है. इसका अंदाजा अमेरिकी एयरलाइन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस के एक पायलट की सैलरी स्लिप देखकर लगाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर इस पायलट की सैलरी स्लिप का स्क्रीनशॉट वायरल...

हवाई जहाज उड़ाने वाले पायलट की नौकरी जितनी जिम्मेदारी भरी होती है, कमाई के मामले में भी यह पेशा काफी शानदार हो सकता है. इसका अंदाजा अमेरिकी एयरलाइन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस के एक पायलट की सैलरी स्लिप देखकर लगाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर इस पायलट की सैलरी स्लिप का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली रह गईं. दावा किया जा रहा है कि इस पायलट ने एक साल में करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक कैप्टन की सैलरी स्लिप शेयर की गई है. इसके मुताबिक, पायलट की सालाना कमाई 4,58,000 डॉलर यानी करीब 4.1 करोड़ रुपये है. बताया जा रहा है कि यह पायलट मियामी में तैनात है और बोइंग 737 विमान उड़ाता है.

इस सैलरी स्लिप को @aviationbrk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके बाद से ही लोग पायलट की कमाई और इस पेशे में मिलने वाली सैलरी को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

A Miami-based American Airlines Boeing 737 captain has posted their salary pay statement on reddit, leaving many people speechless. The pilot’s total year to date compensation was $458K, with the hourly pay being $360+ (flight hours only). Some comments suggest the pilot isn’t even top of earning potential - with widebody pilots earning around 24% higher and pay increases through to 2027 under their current contract.

एक घंटे प्लेन उड़ाने के मिलते हैं करीब 32 हजार रुपये इस पायलट की मोटी कमाई के पीछे उसकी प्रति घंटे की फीस भी बड़ी वजह है. रिपोर्ट के मुताबिक, उसे एक घंटे विमान उड़ाने के करीब 360 डॉलर यानी लगभग 32 हजार रुपये मिलते हैं.

हालांकि, यह पायलटों के लिए सबसे ऊंची सैलरी वाली कैटेगरी नहीं है. बोइंग 777 या एयरबस A350 जैसे बड़े विमान उड़ाने वाले अनुभवी कैप्टन को एक घंटे के करीब 450 डॉलर यानी लगभग 40 हजार रुपये तक मिल सकते हैं.

अब सवाल है कि एक पायलट साल में कितने घंटे विमान उड़ाता है? एविएशन वेबसाइट Flying के मुताबिक, एक औसत पायलट साल में करीब 900 घंटे उड़ान भरता है. यानी महीने के औसतन 75 घंटे.

इस हिसाब से अगर किसी पायलट को हर घंटे 360 डॉलर मिलते हैं, तो उसकी सालाना कमाई काफी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, वास्तविक सैलरी पायलट के अनुभव, एयरलाइन, विमान के प्रकार और उड़ान के घंटों पर निर्भर करती है.

क्या पायलट ज्यादा घंटे उड़ाकर और पैसे कमा सकते हैं? पायलटों की कमाई सुनकर आपके मन में भी यह सवाल आ सकता है कि क्या वे ज्यादा से ज्यादा घंटे विमान उड़ाकर अपनी सैलरी बढ़ा सकते हैं? इसका जवाब है- नहीं.

दरअसल, अमेरिका में पायलटों के उड़ान भरने के घंटों की एक सीमा तय है. फेडरल नियमों के मुताबिक, पायलट मनमर्जी से लगातार विमान नहीं उड़ा सकते. उनकी उड़ान के घंटों के साथ-साथ आराम करने का समय भी तय होता है.

इसके अलावा, उड़ान से पहले और बाद में होने वाले काम भी उनकी ड्यूटी का हिस्सा होते हैं. इसमें विमान की तैयारी, जरूरी जांच और उड़ान के बाद की प्रक्रियाएं शामिल हैं.

किसी पायलट को कितने घंटे उड़ान भरने की अनुमति मिलेगी, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह कितने समय से किसी एयरलाइन में काम कर रहा है और उसका अनुभव कितना है.

पायलट की सैलरी देखकर सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग? इस सैलरी स्लिप को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. कई लोगों ने कहा कि पायलटों को इतनी अच्छी सैलरी मिलनी भी चाहिए, क्योंकि हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान में बैठे यात्रियों की जान की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथों में होती है.

एक यूजर ने लिखा- मुझे कोई परेशानी नहीं है अगर उस शख्स को अच्छी सैलरी मिलती है, जिसके हाथ में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही मशीन की कमान है. एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा - बच्चों, जाकर अपना पायलट लाइसेंस बनवाओ.

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जब आपकी जिंदगी किसी के हाथ में हो, तो आप चाहते हैं कि वह सबसे काबिल इंसान हो. पायलटों को अच्छी सैलरी मिलना सही है, क्योंकि उनके पास यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी ट्रेनिंग और अनुभव होना चाहिए.

हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतनी अच्छी कमाई के बावजूद वे पायलट की नौकरी नहीं करना चाहेंगे. एक यूजर ने लिखा कि भले ही 5 लाख डॉलर सालाना मिलें, लेकिन खराब ड्यूटी शेड्यूल, लगातार एयरपोर्ट पर रहना, होटल में रुकना, फ्लाइट में देरी और यात्रियों से जुड़ी परेशानियां झेलना आसान नहीं है.

कुल मिलाकर, अमेरिकन एयरलाइंस के पायलट की कथित सैलरी स्लिप ने लोगों को इस पेशे की कमाई और जिम्मेदारियों, दोनों पर चर्चा करने का मौका दे दिया है. जहां कुछ लोग इसे शानदार करियर मान रहे हैं, वहीं कुछ के लिए इसकी चुनौतियां मोटी सैलरी से कहीं ज्यादा बड़ी हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/american-airlines-pilot-salary-slip-458000-annual-earnings-viral-tstsd-dskc-2701507-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Travel