दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक... सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है. एक्यूआई ज्यादातर इलाकों में खराब है और एक्यूआई "खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया है है. साथ ही ठंडक बढ़ गई है. तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. बायोमास जलाने का हिस्सा 33.3 प्रतिशत हो गया. शुक्रवार से 22 नवंबर तक और उसके बाद के छ...

दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है. एक्यूआई ज्यादातर इलाकों में खराब है और एक्यूआई "खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया है है. साथ ही ठंडक बढ़ गई है. तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. बायोमास जलाने का हिस्सा 33.3 प्रतिशत हो गया. शुक्रवार से 22 नवंबर तक और उसके बाद के छह दिन भी हवा "बहुत खराब" रहने का अनुमान है, पर विशेषज्ञ के मुताबिक प्रदूषण का चरम दौर बीत चुका है. गुरुवार को एक्यूआई 280, बुधवार को एक्यूआई 232 और मंगलवार को 204 था. 

शुक्रवार सुबह 7:30 बजे आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में है.

#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) around Anand Vihar is 267, categorised as 'Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 07:45 am) https://t.co/b4vWB6wZgm

सुबह 7:30 बजे अक्षरधाम इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 दर्ज किया गया.

सैटेलाइट निगरानी में दिल्ली में मंगलवार को दो और बुधवार को एक जगह खेत में आग मिली. बुधवार को सात राज्यों में 772 मामले दर्ज हुए. इनमें मध्य प्रदेश में 370, पंजाब में 202, उत्तर प्रदेश में 109, राजस्थान में 59, हरियाणा में 30, दिल्ली और उत्तराखंड में एक एक मामला था.

#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) around Akshardham is 267, categorised as 'Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Drone visuals shot at 07:15 am) https://t.co/w8xDloiO5m

सुबह 7 बजे ITO इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में है.

#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) around ITO is 322, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 06:50 am) https://t.co/k0iupESlLP

प्रदूषण में सबसे बड़ा हिस्सा बायोमास जलाने का रहा, जिसमें पराली और लकड़ी, उपले जैसे घरेलू ईंधन आते हैं. यह बुधवार के 24 और मंगलवार के 18 प्रतिशत से बढ़ा. प्लास्टिक और रबर वाले कचरे समेत कचरा जलाने से 19.7, गाड़ियों से 18, सेकेंडरी ऑर्गेनिक एरोसोल से 14.1, सेकेंडरी इनऑर्गेनिक एरोसोल से 9.5, कोयले से 1.8, उद्योग और पटाखों से 1.5 प्रतिशत हर एक और सड़क की धूल व मिट्टी से 0.7 प्रतिशत प्रदूषण हुआ.

मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली एनसीआर और उत्तरी मैदानों में प्रदूषण का चरम दौर खत्म होता दिख रहा है. रात देर और सुबह एक्यूआई बढ़ेगा, पर बाकी दिन महीने भर 90 से 200 के बीच रहेगा. सप्ताह के अंत में पूरबी हवा से राहत मिल सकती है, जबकि अगले हफ्ते उत्तर पश्चिमी हवा लौटेगी और दोपहर में तेज झोंके चलेंगे. प्रदूषण ज्यादा खतरनाक होने की संभावना कम है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-winter-cold-weather-morning-aqi-air-pollution-very-poor-forecast-biomass-burning-ntc-agkp-dskc-2700954-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Environment