Monalisa Bold Bikini Look: बिकिनी में भोजपुरी हसीना का बोल्ड लुक, 43 की उम्र में कायम जलवा
भोजपुरी-टेलीविजन हसीना मोनालिसा अपने ग्लैमरस लुक से चौंका जाती हैं. एक बार फिर उन्होंने मोनोकनी में तस्वीरें पोस्ट कर तहलका मचा दिया है.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पीच कलर की मोनोकनी में तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका किलर अंदाज नजर आ रहा है.
लेटेस्ट फोटोज में वो पूल किनारे चिल करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के पोज बता रहे हैं कि वो अपने लुक्स को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं.
कुछ फोटोज में वो समुद्र किनारे बैठकर पोज दे रही हैं, तो कुछ में खड़े होकर कैमरे का सामना कर रही हैं.
उनका कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. मोनालिसा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- अपनी धराएं खुद बनाते हुए. साथ में नजर वाला इमोजी भी लगाया.
यह कैप्शन उनके आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच को दर्शाता है. पोस्ट पर फैंस ने जमकर तारीफ की. किसी ने उन्हें “परी” कहा, तो किसी ने उनकी पर्सनैलिटी और बीच लुक की सराहना की.
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफस्टाइल, ट्रैवल तथा फैशन से जुड़ी तस्वीरें साझा करती हैं. उनके बीच और पूल लुक अक्सर वायरल होते रहते हैं.


