पाकिस्तान के मंत्री को भारत क्यों आने दिया? MEA ने कहा- सभी SCO सदस्य देशों को भेजा निमंत्रण

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत में पाकिस्तान के मंत्री की मौजूदगी को लेकर विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि उन्हें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत आयोजित बहुपक्षीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि SCO के सभी सदस्य देशों को इस कार्यक्रम मे...

भारत में पाकिस्तान के मंत्री की मौजूदगी को लेकर विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि उन्हें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत आयोजित बहुपक्षीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि SCO के सभी सदस्य देशों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है.

भारत 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में पहले SCO सिविलाइजेशन डायलॉग की मेजबानी कर रहा है. रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह SCO के ढांचे के तहत आयोजित होने वाला बहुपक्षीय कार्यक्रम है. इसके लिए संगठन के सभी सदस्य देशों के अलावा पर्यवेक्षक देशों और संवाद साझेदारों को भी न्योता भेजा गया है.ट

इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान को आमंत्रित करना किसी द्विपक्षीय पहल का हिस्सा नहीं, बल्कि SCO के सभी सदस्यों को बुलाने की प्रक्रिया के तहत है.

भारत 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली के पुराना किला में पहले SCO सिविलाइजेशन डायलॉग की मेजबानी कर रहा है. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' की मार और 3 साल की अकड़ सब खत्म... SCO के मंच पर अब दिल्ली आ रहे पाकिस्तान के मंत्री

पाकिस्तान ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय के संघीय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को अपना प्रतिनिधि बनाया है. मई 2023 के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई संघीय मंत्री भारत आया है.

भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान को न्योता देना SCO की स्थापित बहुपक्षीय प्रक्रिया का हिस्सा है. यह एक सांस्कृतिक और सभ्यतागत पहल है, जिसमें संगठन के सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है. इसे भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय रिश्तों में किसी बदलाव के संकेत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/pakistan-minister-musadik-masood-malik-sco-civilisation-dialogue-mea-response-ntc-mnrd-dskc-2701349-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World