LIVE: राजस्थान में BJP को तगड़ा झटका, जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों में कांग्रेस आगे
राजस्थान के पंचायत चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. पंचायत चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है तो कांग्रेस को बढ़त मिल रही है. जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों मे ंकांग्रेस आगे चल रही है और बीजेपी काफी पीछे चल रही है.
जिला परिषद की 4 सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आगे है, तो कांग्रेस 7 सीट पर आगे चल रही है.
पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए और बीजेपी पीछे चल रही है.
राजस्थान पंचायत चुनाव के निर्विरोध जीते प्रत्याशियों में भाजपा के 19, कांग्रेस के 11, बसपा का 1 और 4 निर्दलीय हैं. चुनाव नतीजों से ही प्रधान चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी. जिस पार्टी के जितने ज्यादा पंचायत समिति सदस्य जीतेंगे, उसके लिए प्रधान बनाना उतना ही आसान होगा.
प्रदेश के 37 जिलों के 1275 जिला परिषद सदस्यों और 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती की जा रही है. पंचायत समिति के 7543 वार्डों में 25108 प्रत्याशी उतरे थे, जिसमें 37 वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं. ऐसे में 25,073 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है, जिनकी हार-जीत का फैसला होगा.
पंचायत चुनाव में चुने जाने वाले जिला परिषद सदस्य बाद में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुनेंगे, जबकि पंचायत समितियों के पार्षद ब्लॉकों में प्रधान और उप प्रधान का चुनाव करेंगे. इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.


