IND vs NZ 1st: यशस्वी जायसवाल- केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में बनाया ओपनिंग का कीर्तिमान! 1994 के बाद पहली बार बार बना ये इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्ले से शानदार जवाब दिया. जायसवाल ने कीवी धरती पर अपने पहले टेस्ट में आक्रामक अंदाज दिखाया. उन्हें दूसरे छोर से केएल राहुल का भी बेहतरीन साथ मिला. दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच दिया.
राहुल और जायसवाल ने 27.5 ओवरों में 130 रन जोड़े. न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 1994 के बाद भारत की यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. इससे पहले मार्च 1994 में हैमिल्टन टेस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू और नयन मोंगिया ने पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े थे.
A solid Day 2 for #TeamIndia 🇮🇳 159/1 at Stumps in Wellington, with KL Rahul (52*) and Devdutt Padikkal (16*) unbeaten in the middle 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/9YuidOXC6D
इस तरह राहुल और जायसवाल की साझेदारी ने सिद्धू-मोंगिया के 32 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. न्यूजीलैंड में भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी है.
85 रन बनाकर आउट हुए जायसवाल यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके निकले और उनका स्ट्राइक रेट 95.5 रहा. हालांकि, 27.5 ओवर में मैट हेनरी ने उनकी पारी का अंत कर दिया.यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st Test Day 2 Highlights: वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया का काउंटर पंच, यशस्वी जायसवाल ने बनाए 85 रन, केएल राहुल भी बल्ले से चमके
हेनरी की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ पर थी. जायसवाल ने उसे खेलने की कोशिश की और न्यूजीलैंड ने कैच के लिए अपील की. अंपायर ने शुरुआत में आउट नहीं दिया, लेकिन कीवी टीम ने रिव्यू लिया. अल्ट्राएज (UltraEdge) में बड़ा स्पाइक दिखाई दिया और जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा. टॉम ब्लंडेल ने उनका कैच पकड़ा.
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 121 ओवर में 368 रन बनाए थे. हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए. दोनों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने मजबूती से बल्लेबाजी की.
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 92 रन देकर 4 विकेट लिए. आकाश दीप को 53 रन देकर 3 विकेट मिले, जबकि अंशुल कंबोज ने 69 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं दूसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ तो भारतीय टीम ने 159 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं. केएल राहुल 52, देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम अब भी न्यूजीलैंड से 209 रन पीछे है. शनिवार (21 नवंबर) को मैच का तीसरा दिन होगा.

