HERO का बड़ा ऐलान, महंगी हुई Splendor+, अब इतनी है कीमत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हीरो ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की कीमत में इजाफा कर दिया है. हम बात कर रहे हैं हीरो स्प्लेंडर प्लस की, जो देश की बेस्ट सेलिंग बाइक है. 

हीरो ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की कीमत में इजाफा कर दिया है. हम बात कर रहे हैं हीरो स्प्लेंडर प्लस की, जो देश की बेस्ट सेलिंग बाइक है. 

32 साल पहले कंपनी ने हीरो स्प्लेंडर को लॉन्च किया था. लेकिन अभी भी लोग इस बाइक के दीवाने हैं. कंपनी ने इसकी कीमतों में इजाफा कर दिया है. 

ये बाइक चार वेरिएंट्स- स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स, स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक और स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक 2.0 में आती है. 

फ्लेक्स फ्यूल को छोड़कर बाकी तीनों ही वेरिएंट्स में एक ही इंजन मिलता है. एक्सटेक (XTEC) में एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. 

डिजिटल डिस्प्ले रियल टाइम माइलेज दिखाता है. वहीं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए कॉल और एसएमएस का अलर्ट भी मिलता है. 

अब स्प्लेंडर प्लस 78,912 रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. पहले ये वेरिएंट 77,777 रुपये में आता था, यानी कीमत में 1,135 रुपये का इजाफा हुआ है. 

स्प्लेंडर प्लस आई3एस अब 80,045 रुपये में आती है. वहीं स्प्लेंडर प्लस स्पेशल एडीशन 3,086 रुपये महंगी होकर 81,666 रुपये में मिलेगी. 

स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक की बात करें, तो इसका ड्रम ब्रेक वेरिएंट 82,418 रुपये का है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट 85,461 रुपये का है. 

वहीं स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक 2.0 की कीमत 84,549 रुपये है. जबकि फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट की कीमत 1332 रुपये बढ़कर 84,042 रुपये हो गई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/hero-splendor-plus-price-increased-new-price-details-auam-287651-20-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World