Gold Price Target: अब कितना गिरेगा सोना? ₹70,000 हुआ सस्‍ता, जानें 24 कैरेट का भाव

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है. जनवरी से लेकर अभी तक सोना 70 हजार रुपये तक गिर चुका है. सिर्फ आज ही सोने की कीमतों में 5000 रुपये की गिरावट आई है और यह 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है. जनवरी से लेकर अभी तक सोना 70 हजार रुपये तक गिर चुका है. सिर्फ आज ही सोने की कीमतों में 5000 रुपये की गिरावट आई है और यह 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

एमसीएक्‍स पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1.93 लाख रुपये है, जो अब 70 हजार रुपये घटकर 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. IBJA पर भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,584 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,13,203 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 18 कैरेट सोने का भाव 92,688 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

14 महीने के निचले स्‍तर पर सोना ब्लूमबर्ग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को सोने की कीमत में 2.4% तक की गिरावट आई, जिस कारण इसका भाव 3,540 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया. पूरे हफ्ते में सोना करीब 9% टूटने की राह पर है. साथ ही यह 14 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है. 

37 फीसदी नीचे आया गोल्‍ड  सोने की कीमत सितंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई. यह अब अपने 5,608 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से करीब 37% नीचे आ गया है. चांदी की हालत भी अच्छी नहीं है. एक हफ्ते में इसका भाव करीब 14% गिरा है.

क्‍यों आ रही इतनी बड़ी गिरावट?  कमोडिटी एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने पर दबाव बना हुआ है. एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि अभी सोना और नीचे आ सकता है और एक बड़ी गिरावट देखी जा सकती है. इसके अलावा, एक्‍सपर्ट्स ने यह भी कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से निवेशकों का रुझान सोने से दूर हुआ है. 

कहां तक गिर सकता है सोना?  12 ब्रोकरेज फर्मों के रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने को 1,15,000 से 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में सपोर्ट मिल सकता है. इसका मतलब है कि मौजूदा गिरावट के बाद भी सोने-चांदी की कीमतों में दबाव बना रह सकता है. वहीं गोल्‍डमैन सैक्‍स ने भी कहा है कि सोना शॉर्ट टर्म में गिरावट फेस कर सकता है, लेकिन साल 2028 में रिकॉर्ड हाई लगा सकता है. 

(नोट- किसी भी तरह की खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/photo/gold-price-crash-70000-cheaper-check-24k-rates-tutd-2701591-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World