सिराज को लेकर सियासत की पिच पर लड़ाई... इमरान मसूद ने बताया- धार्मिक भेदभाव का शिकार, BJP का पलटवार
क्रिकेट के मैदान पर प्लेयर्स के सेलेक्शन को लेकर शुरू हुई बहस अब सियासत तक पहुंच गई है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सिराज को टीम से बाहर क्यों रखा गया.
वहीं BJP ने इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया. केंद्रीय मंत्रियों ने भी कहा कि देश में खिलाड़ियों का चयन धर्म या जाति के आधार पर नहीं होता. वहीं, टीम मैनेजमेंट ने साफ किया कि सिराज को बाहर रखने का फैसला खेल की जरूरतों को देखकर लिया गया था.
इमरान मसूद बोले- सिराज नाम ही काफी है?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उसका नाम सिराज है, क्या यही वजह काफी नहीं है? मसूद ने कहा कि सिराज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं चुना गया.
जब उनसे पूछा गया कि क्या सिराज को मुस्लिम होने की वजह से बाहर रखा गया, तो उन्होंने कहा कि यही वजह हो सकती है. उनके इस बयान के बाद क्रिकेट के मैदान का यह मामला राजनीतिक बहस में बदल गया.
#WATCH | Delhi: On Cricketer Mohammed Siraj, Congress MP Imran Masood says, "It is being said that despite his good performance, he was not given a place in the team. His name is 'Siraj ', and that is why he was not given a place. If you are not selecting him despite his good performance, the discrimination is clear."
BJP प्रवक्ता नलिन कोहली ने इमरान मसूद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे सांप्रदायिक और बेबुनियाद बताया. कोहली ने कहा कि क्रिकेट में चयन किसी के धर्म के आधार पर नहीं होता. टीम की जरूरत और प्राथमिकताओं के हिसाब से खिलाड़ी चुने जाते हैं. टीम चयन के लिए सेलेक्शन कमेटी होती है.
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और BJP नेता विश्वास सारंग ने भी मसूद के बयान की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद क्रिकेट में भी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं.
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी धार्मिक भेदभाव के आरोप को गलत बताया. उन्होंने कहा कि देश में किसी के साथ धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होता. यहां मौके योग्यता के आधार पर मिलते हैं. जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की जरूरत नहीं है.
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On Congress MP Imran Masood alleging discrimination against Cricketer Mohammed Siraj amid omission from the Indian Test side, Union Agriculture and Farmers Welfare Minister Shivraj Singh Chouhan says, "...What we are witnessing is the height of appeasement, the height of depravity. Our country has never viewed sports or any other field through the lens of caste or religion... Do not stoop so low, in your greed for votes, that you drag religion into sports.... It is 'vote-bank' politics. Shameful!..."
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सर्व धर्म समभाव भारत की जड़ों में है. उन्होंने आरोप लगाया कि वोटों के लालच में खिलाड़ियों के धर्म को मुद्दा बनाया जा रहा है. चौहान ने कहा कि भारत में कभी जाति और धर्म देखकर खेल या खिलाड़ियों को नहीं देखा गया.
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर को वेलिंगटन में शुरू हुआ. कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने चार तेज गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी. इनमें जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे. मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार को बाहर रखा गया.
कैप्टन शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा था कि टीम को बल्लेबाजी में भी गहराई चाहिए. आकाश दीप और अंशुल कंबोज की बल्लेबाजी को भी ध्यान में रखा गया. टॉस के समय गिल ने सिराज को बाहर रखने के फैसले को मुश्किल बताया.
Mयह भी पढ़ें: 'नाम मोहम्मद सिराज है, यही क्या कम है...', टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सांसद इमरान मसूद का तंज, इशारों-इशारों में गंभीर पर उठाए सवाल
टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी इस फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि सिराज के साथ कोई समस्या नहीं है. टीम ने पांच दिन के मैच को ध्यान में रखकर सबसे बेहतर प्लेइंग इलेवन चुनी थी.
सिराज को बाहर रखने के फैसले पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सवाल उठाए. सुनील गावस्कर ने कहा कि सिराज ने कभी भारत को निराश नहीं किया. उन्होंने पूछा कि चार तेज गेंदबाजों में सिराज को जगह क्यों नहीं मिली?
पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि सिराज टीम में कहां हैं. पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस फैसले को बेहद हैरान करने वाला बताया. वहीं, पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि सेलेक्शन का फैसला चयनकर्ताओं, मैनेजर और कप्तान को करना होता है. इस मामले में उन्हें ही सवालों का जवाब देना चाहिए.
Hope India bounce back strongly. But if pace, skill and seam movement were the criteria, and 140 clicks was hard to come by, one has to ask the question. Where was MOHD SIRAJ? Experience, aggression and the ability to make things happen with the ball. Surely that counts for something!
BJP नेता प्रदीप भंडारी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस अब क्रिकेट टीम के चयन में भी वोट बैंक की राजनीति कर रही है. उन्होंने रवींद्र जडेजा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली थी. भंडारी ने कहा कि हर खिलाड़ी भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करता है.
Shame on Congress party! Congress party did not even leave Indian cricket team from its vote bank politics! Congress party is communal! A person wearing Indian jersey is Indian! Congress party always choses vote bank politics over India's National interest! https://t.co/teSPl9xzAH
इस पूरे विवाद में एक तरफ सिराज को बाहर रखने पर क्रिकेट के जानकार सवाल उठा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे धार्मिक भेदभाव से जोड़ दिया है. BJP ने इस आरोप को खारिज किया है. भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने अपने फैसले की वजह खेल से जुड़ी जरूरतों को बताया है.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर धार्मिक भेदभाव के आरोप लगाने के बाद VHP नेता विनोद बंसल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति में उलझी रही है. पार्टी यह नहीं समझती कि खिलाड़ी को उसके प्रदर्शन से पहचाना जाता है. किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करना हो या टीम में चुनना, दोनों फैसले मेरिट के आधार पर होते हैं. देश की प्रतिष्ठा और सम्मान दांव पर होता है. कांग्रेस को ऐसी ओक्षी राजनीति से बचना चाहिए. खिलाड़ियों को धर्म के चश्मे से देखना बिल्कुल गलत है.