राजस्थान में BJP को तगड़ा झटका, मंत्री झाबर सिंह खर्रा का परिवार पंचायत चुनाव में हारा, पत्नी और दोनों बेटों को मिली हार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
राजस्थान के पंचायत चुनाव में सीकर जिले से आए नतीजों ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है. प्रदेश सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार को चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. उनकी पत्नी शांति देवी और दोनों बेटे चुनाव हार गए. खास बात यह है कि पत्नी और एक बेट...

राजस्थान के पंचायत चुनाव में सीकर जिले से आए नतीजों ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है. प्रदेश सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार को चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. उनकी पत्नी शांति देवी और दोनों बेटे चुनाव हार गए. खास बात यह है कि पत्नी और एक बेटा भाजपा के टिकट पर मैदान में थे, जबकि बड़े बेटे ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था. परिवार के तीनों सदस्यों की हार को मंत्री के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया है. श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़, दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा तय माना जा रहा है. ऐसे में दोनों जगह कांग्रेस के प्रधान बनने का रास्ता साफ नजर आ रहा है.

अजीतगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी चुनाव मैदान में थीं. भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं शांति देवी को हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें 51 वोटों से शिकस्त दी. यह सीट मंत्री परिवार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल मानी जा रही थी, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया.

मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे. उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, मंत्री के दूसरे बेटे अजय सिंह खर्रा भाजपा के टिकट पर श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 से मैदान में थे. यह वार्ड ग्राम पंचायत कल्याणपुरा थोई क्षेत्र में आता है. इस सीट पर कांग्रेस के भैरूलाल वर्मा ने अजय सिंह खर्रा को 60 वोटों से हरा दिया. इस तरह मंत्री की पत्नी और दोनों बेटों को चुनाव में जीत नहीं मिल सकी. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हार ने सीकर की राजनीति में इस चुनाव को खास बना दिया है.

सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर 48 से भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा. पार्टी के लिए यह एक और बड़ा झटका माना जा रहा है. जिले में मंत्री परिवार के साथ भाजपा के एक प्रमुख चेहरे की हार ने चुनावी नतीजों को और चर्चा में ला दिया है.

जिला परिषद के वार्ड नंबर 47 में भी मुकाबला चर्चा में रहा. राजस्थान पुलिस के डीआईजी अरशद अली की पत्नी जरीना खान चुनाव हार गईं. इस सीट पर कांग्रेस की नसीम बानो ने जीत दर्ज की. वहीं, जिला परिषद के वार्ड नंबर 44 से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद धायल ने जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के अनिल को हराया.

जयपुर का झोटवाड़ा भी पंचायत चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा. यह उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का क्षेत्र है. यहां पंचायत समिति की 15 सीटों में भाजपा को केवल एक सीट मिलने की जानकारी सामने आई है. भाजपा के इस प्रदर्शन ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है. वहीं जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने शानदार प्रदर्शन किया. यहां 15 में से 12 सीटों के नतीजे घोषित होने तक आरएलपी के आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीटें मिलीं. सांगानेर में आरएलपी का प्रदर्शन इस चुनाव में खास चर्चा का विषय बना हुआ है.

नागौर जिले की मेड़ता सिटी पंचायत समिति के नतीजों में भी अलग-अलग दलों के बीच मुकाबला देखने को मिला. यहां भाजपा की संगीता और कांग्रेस के संतोष राम ने जीत दर्ज की. आरएलपी के प्रत्याशियों ने भी कई वार्डों में सफलता हासिल की. वार्ड नंबर तीन से प्रीप्ति इनानिया, वार्ड चार से दिलीप सिंह, वार्ड पांच से बाबू देवी, वार्ड सात से सुखड़ी और वार्ड नौ से महेंद्र राम ने जीत दर्ज की. वार्ड आठ में निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर चुनाव जीतने में सफल रहे.

Original Source
https://www.aajtak.in/rajasthan/story/rajasthan-panchayat-election-big-breking-minister-jhabar-singh-kharra-wife-sons-defeat-sikar-strc-2701340-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World