फोन नहीं, बिना स्क्रीन वाला AI गैजेट ला रही Nothing, 8 दिसंबर को होगा बड़ा खुलासा, क्या करेगा यह डिवाइस?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
AI से बात करने के लिए अब तक फोन या कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है. लेकिन Nothing एक ऐसा डिवाइस लाने की तैयारी में है जिसमें स्क्रीन ही नहीं होगी. कंपनी ने 8 दिसंबर की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. इसके टीजर में एक रेट्रो मेटल डिजाइन दिखा है, लेकिन इसकी असली पहचान और काम अभी सामने नही...

AI से बात करने के लिए अब तक फोन या कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है. लेकिन Nothing एक ऐसा डिवाइस लाने की तैयारी में है जिसमें स्क्रीन ही नहीं होगी. कंपनी ने 8 दिसंबर की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. इसके टीजर में एक रेट्रो मेटल डिजाइन दिखा है, लेकिन इसकी असली पहचान और काम अभी सामने नहीं आया है.

हाल ही में हमने एक खास AI डिवाइस Plaud AI का रिव्यू किया है. ये डिवाइस AI नोट टेकर है. इसने कई सारे AI मॉडल्स हैं और ये आपको सुन कर माइंड मैप से लेकर ग्राफिक्स तक बना सकता है. आपके थॉट्स को प्रेजेंटेशन में बदल सकता है. यहां तक की ये कॉल भी रिकॉर्ड कर सकता है. इसी के तर्ज पर नथिंग का ये डिवाइस हो सकता है, लेकिन अभी इस डिवाइस को पूरी तरह Plaud की तरह बताना जल्दबाजी होगी. 

AI चैटबॉट से सवाल पूछना हो, ईमेल लिखवाना हो या किसी मीटिंग का सार निकालना हो, ज्यादातर काम हम फोन या लैपटॉप पर करते हैं. लेकिन क्या AI इस्तेमाल करने के लिए हर बार स्क्रीन खोलना जरूरी होगा?

टेक कंपनी Nothing इस सोच को बदलने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने अपने पहले AI डिवाइस की लॉन्च डेट 8 दिसंबर घोषित की है. खास बात यह है कि इसमें कोई नई स्क्रीन नहीं होगी.

Nothing ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक छोटा सा टीजर शेयर किया है. इसके साथ लिखा है, "Be present. It's noted." यानी आप अपने पल में मौजूद रहिए, बातों को दर्ज करने का काम हो जाएगा. इस लाइन से डिवाइस के काम को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि गैजेट का नाम क्या होगा और यह असल में करेगा क्या.

8 दिसंबर को खुलेगा राज, टीजर में क्या दिखा?

Nothing के नए टीजर में एक शाइनी मेटल सतह पर गोल आकार का हिस्सा दिखाई देता है. इसके आसपास कई रिंग जैसी लेयर्स हैं. कंपनी ने डिवाइस का पूरा डिजाइन नहीं दिखाया है. इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि यह कोई छोटा रिकॉर्डर है, पहनने वाला गैजेट है या किसी दूसरी तरह का AI टूल.

इससे पहले कंपनी और इसके CEO कार्ल पेई ने कुछ और संकेत दिए थे. पुराने टीजर में एक मेटल बॉडी, लाल रंग का बड़ा बटन और ऊपर हरे तथा लाल रंग की दो लाइट दिखाई दी थीं. एक लीक तस्वीर में भी डिवाइस जैसा दिखने वाला छोटा गैजेट नजर आया था. कुछ रिपोर्टों में इसे वॉयस रिकॉर्डर की तरह बताया गया है, लेकिन Nothing ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

कंपनी ने फिलहाल केवल 8 दिसंबर की तारीख बताई है. कीमत, उपलब्धता, बैटरी, कनेक्टिविटी और फीचर्स जैसी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Carl Pei क्यों बना रहे हैं ऐसा AI डिवाइस?

Nothing के CEO कार्ल पेई का मानना है कि AI की असली कमी उसकी समझ में नहीं, बल्कि संदर्भ यानी कॉन्टेक्स्ट में है. AI मॉडल आज काफी कुछ कर सकते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि आपके आसपास क्या हो रहा है. उदाहरण के लिए, किसी मीटिंग में हुई जरूरी बातचीत, रास्ते में आया कोई आइडिया या किसी दोस्त के साथ हुई चर्चा. अगर आप उसे उसी समय फोन में लिखने लगते हैं, तो बातचीत का प्रवाह टूट सकता है.

पेई के मुताबिक, AI को ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए उसे लोगों के रोजमर्रा के काम और बातचीत का संदर्भ समझना होगा. उन्होंने पहले कहा था कि कंपनी का नया AI प्रोडक्ट एक टूल होगा, कोई ऐसा फीचर नहीं जिसे मोबाइल ऐप में ही दे दिया जाए. उन्होंने यह भी साफ किया था कि इसमें नई स्क्रीन नहीं होगी.

यही वजह है कि नथिंग का यह प्रोडक्ट आम AI चैटबॉट से अलग हो सकता है. कंपनी शायद ऐसा गैजेट बनाना चाहती है जिसे इस्तेमाल करने के लिए बार-बार फोन निकालने या स्क्रीन पर कुछ टाइप करने की जरूरत न पड़े.

क्या यह आपकी मीटिंग रिकॉर्ड करेगा और नोट्स भी बनाएगा?

टीजर में दिखा बटन और It's noted वाली लाइन देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस बातचीत रिकॉर्ड करने, उसे लिखित नोट्स में बदलने या दूसरी भाषा में अनुवाद करने जैसे काम कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह मीटिंग, इंटरव्यू, क्लास और रोजमर्रा के काम में उपयोगी हो सकता है.

मसलन, किसी मीटिंग में आप फोन पर नोट्स बनाने के बजाय बातचीत पर ध्यान दे सकेंगे. बाद में AI उस बातचीत का सार, जरूरी काम और अहम बातें सामने रख सकता है. पत्रकारों, छात्रों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए ऐसा फीचर उपयोगी साबित हो सकता है.

लेकिन अभी ये संभावित इस्तेमाल हैं, पक्के फीचर्स नहीं. Nothing ने यह नहीं बताया है कि डिवाइस में रिकॉर्डिंग होगी या नहीं, रिकॉर्डिंग कहां सेव होगी, AI किस तरह काम करेगा और क्या इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. बातचीत रिकॉर्ड करने वाले किसी भी गैजेट में निजता और दूसरे लोगों की सहमति का सवाल भी अहम होगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/nothing-screenless-ai-device-launch-december-8-carl-pei-ttecm-dskc-2701706-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology