सीएम भजनलाल के जिले भरतपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, 31 में से 21 सीट पर जीती कांग्रेस

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी का जिला परिषद चुनाव में सफाया हो गया है. जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त हासिल करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया है.

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी का जिला परिषद चुनाव में सफाया हो गया है. जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त हासिल करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया है.

भरतपुर जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी को 9 सीटों से संतोष करना पड़ा है. एक सीट हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के खाते में गई है.

पिछले जिला परिषद चुनाव में भाजपा 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि कांग्रेस को 14 सीटें मिली थीं. इस बार तस्वीर बदल गई है. कांग्रेस ने न केवल अपनी स्थिति मजबूत की है, बल्कि भाजपा से जिला परिषद की राजनीतिक बढ़त भी छीन ली है.

भरतपुर जिले में जिला परिषद की 31 सीटें हैं, जिनमें से 21 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अपना कब्जा जमा लिया है, जबकि बीजेपी सिर्फ 9 सीटें ही जीत सकी है. 

जिला परिषद के मुकाबले पंचायत समिति के चुनावों की तस्वीर कुछ अलग है. पंचायत समिति में कांग्रेस को कई क्षेत्रों में फायदा मिला है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बड़ी संख्या में जीत दर्ज कर दोनों प्रमुख दलों के सामने चुनौती खड़ी की है.

वैर पंचायत समिति में बीजेपी ने 3, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीयों ने 6 सीटें जीती हैं. सेवर पंचायत में बीजेपी ने 7, कांग्रेस ने 4 और निर्दलीयों ने 10 सीटें जीती हैं. नदबई पंचायत समिति में बीजेपी ने 6, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीयों ने 19 जगहों पर जीत दर्ज की है. भुसावर पंचायत में बीजेपी सिर्फ 1 सीट ही जीत सकी, जबकि कांग्रेस ने 11 और निर्दलीयों ने 7 सीटें जीती हैं. रूपवास में बीजेपी ने 7, कांग्रेस ने 7 और निर्दलीयों ने 9 जगहों पर जीत हासिल की है.

Original Source
https://www.aajtak.in/rajasthan/story/bharatpur-zila-parishad-election-results-congress-wins-bjp-setback-rajasthan-panchayat-polls-ntcpkb-dskc-2701455-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World