कानपुर नगर निगम ठेकेदारों का अनोखा कारनामा: रात 3 बजे बनाई सड़क, सुबह 9 बजे झाड़ू लगाते ही उखड़ी गिट्टी!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के कानपुर साउथ स्थित बर्रा इलाके में नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा बुधवार रात तीन बजे बनाई गई नई सड़क गुरुवार सुबह नौ बजे ही उखड़ गई. कई सालों से खुदी पड़ी इस सड़क के निर्माण के महज छह घंटे बाद सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ू लगाने पर गिट्टी और बजरी निकलकर बाहर आ गई, जिससे...

उत्तर प्रदेश के कानपुर साउथ स्थित बर्रा इलाके में नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा बुधवार रात तीन बजे बनाई गई नई सड़क गुरुवार सुबह नौ बजे ही उखड़ गई. कई सालों से खुदी पड़ी इस सड़क के निर्माण के महज छह घंटे बाद सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ू लगाने पर गिट्टी और बजरी निकलकर बाहर आ गई, जिससे राहगीर फिसलने लगे. घटिया निर्माण के विरोध में क्षेत्रीय लोगों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया तथा धरने की चेतावनी दी. इसके बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सड़क का दोबारा निर्माण कराने का आश्वासन दिया.

बर्रा इलाके में यह सड़क कई वर्षों से खुदी पड़ी थी. बुधवार रात तीन बजे ठेकेदारों ने इसका निर्माण पूरा किया, लेकिन सुबह होते ही इसकी पोल खुल गई. नई बनी सड़क से बजरी इस कदर उखड़ने लगी कि राहगीर फिसलने लगे. सफाई कर्मियों ने जब सड़क पर झाड़ू लगाई तो ऊपर की गिट्टी इकट्ठा होकर बाहर आ गई.

सड़क की खराब हालत देख स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और बर्रा मंडल मंत्री अवधेश शुक्ल (अशोक शुक्ल) को सूचना दी. मौके पर मंडल मंत्री और जिला कार्यसमिति सदस्य विनोद त्रिवेदी पहुंचे. उन्होंने ठेकेदार, इंजीनियर और नगर निगम अधिकारियों को फोन कर नाराजगी जताई. गुरुवार को किसी के मौके पर न पहुंचने पर शुक्रवार को धरने पर बैठने का ऐलान किया गया.

शुक्रवार को बवाल बढ़ता देख सड़क निर्माण से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस सड़क का अब दोबारा निर्माण कराया जाएगा. इस भरोसे के बाद स्थानीय लोगों और नेताओं ने अपना प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन टाल दिया.

कानपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंडलायुक्त से नाराजगी जता चुके हैं, जिसके बाद कई ठेकेदारों पर रिपोर्ट दर्ज हुई और कुछ जेल भी गए. इसके बावजूद नगर निगम के कामकाज में सुधार नहीं दिख रहा. नगर निगम के अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल ने कहा कि मामले की सूचना मिली है, जांच कर कमी को ठीक कराया जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/kanpur-nagar-nigam-contractors-under-fire-after-newly-built-road-crumbles-within-six-hours-lclam-strc-2701611-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World