तिलक-कुशाग्र के शतक, फिर राणा-प्रिंस का कहर... नेपाल 26 रन पर स‍िमटा, भारत A की 306 रन से प्रचंड जीत की कहानी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के तूफानी शतकों के बाद हर्षित राणा और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी ने भारत A को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शानदार जीत दिलाई. दोहा में शुक्रवार को खेले गए 50 ओवर के टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत A ने नेपाल को 306 रन से करारी शिकस...

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के तूफानी शतकों के बाद हर्षित राणा और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी ने भारत A को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शानदार जीत दिलाई. दोहा में शुक्रवार को खेले गए 50 ओवर के टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत A ने नेपाल को 306 रन से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 332 रन बनाए. जवाब में नेपाल की पूरी टीम महज 26 रन पर ढेर हो गई.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे शुरुआती झटके लगे. हालांकि, कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाल लिया. दोनों ने नेपाली गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और तीसरे विकेट के लिए 206 रन की शानदार पार्टनरश‍िप कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.

India A's largest victory (by runs) in List A cricket ✅ An exceptional performance from India A to register a mammoth 3️⃣0️⃣6️⃣-run victory over Nepal to kickstart their #RisingStarsAsiaCup campaign 🥳🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP https://t.co/RMzAlrrHDG

तिलक वर्मा ने 113 गेंदों पर 107 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, कुशाग्र ने उनसे भी ज्यादा आक्रामक अंदाज दिखाया. उन्होंने 102 गेंदों पर 117 रन ठोक दिए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

पारी के अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने भी तेजी से रन बटोरे. वह महज 14 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी इस पारी की बदौलत भारत A ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

नेपाल की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर ललित राजबंशी ने 61 रन देकर 3 विकेट लिए. लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने भी 61 रन देकर 3 विकेट झटके. मध्यम गति के गेंदबाज नंदन यादव को 49 रन देकर 2 सफलताएं मिलीं.

Soaked in the pressure 😇 Delivered a match-winning knock 👊 Kumar Kushagra's stunning Player of the Match performance 🌟 Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/8Or9sVt2T4

26 रन पर सिमटी नेपाल की टीम 333 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की बल्लेबाजी भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई. हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने नई गेंद से ऐसी कहर बरपाया कि नेपाली बल्लेबाजों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. दोनों ने मिलकर नेपाल के 9 विकेट चटकाए और पूरी टीम 11.3 ओवर में 26 रन पर सिमट गई.

हर्षित राणा ने 4.3 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रिंस यादव ने सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट झटक लिए. पारी की तीसरी गेंद पर ही हर्षित ने अर्जुन कमल को एलबीडब्ल्यू आउट कर नेपाल को पहला झटका दिया. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा.

सातवें ओवर तक नेपाल ने महज 17 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. हर्षित और प्रिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने नेपाली बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. कप्तान तिलक वर्मा को अपने दूसरे गेंदबाजी विकल्पों को आजमाने की जरूरत तक नहीं पड़ी.

𝗙𝗜𝗙𝗘𝗥 𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹 🔥 Prince Yadav breathing fire at the moment 👏👏 Nepal are 9 down for 22. Updates ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/rtFYJzmb4t

नेपाल की ओर से गिरने वाला एक अन्य विकेट बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने लिया. नेपाल की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. इस तरह भारत A ने अपने पहले ही मुकाबले में 306 रन की बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-a-beat-nepal-by-306-runs-tilak-varma-kushagra-harshit-rana-prince-yadav-tspok-dskc-2701791-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Sports